कोरबा : शनिवार की रात कुसमुंडा क्षेत्र में चोरों ने बीती रात एक कोयला व्यवसायी के वाहन को अपना निशाना बनाया। चोरों ने वाहन को चोरी की नीयत से स्टार्ट कर भागने का प्रयास किया, लेकिन वाहन सामने खड़े एक पेड़ से टकरा गया। टक्कर के कारण वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और चोर उसे लेकर फरार होने में असफल रहे।
सचिन तेंदुलकर 22 अप्रैल को दंतेवाड़ा दौरे पर, छिंदनार में बच्चों संग खेलेंगे क्रिकेट
वाहन को नुकसान पहुंचने के बाद चोर मौके से फरार हो गए। वाहन मालिक लक्ष्मी दास ने बताया कि रात को ड्राइवर वाहन लेकर आया और घर के बाहर खड़ा कर अपने घर चला गया, फिर से सुबह सात बजे चाबी लेने पहुंचा तो गाड़ी अपनी जगह पर नहीं थी। वाहन थोड़ी दूर नर्सरी जंगल में पेट से टकराया हुआ क्षतिग्रस्त हालत में मिला।
सक्ती वेदांता पावर प्लांट ब्लास्ट: मृतकों का आंकड़ा 24 पहुंचा, इलाज के दौरान एक और मजदूर ने तोड़ा दम
वहीं, खून के निशान भी मिले हैं ऐसा लगता है कि चोर चोरी कर भाग रहा था और एक्सीडेंट होने के बाद मौके से फरार हो गए हैं। वाहन मालिक ने इसकी शिकायत कुसमुंडा थाना पुलिस से की है, पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।


