हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ करनाल से लोकसभा चुनाव लड़ चुके कांग्रेस नेता दिव्यांशु बुद्धिराजा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 25 अगस्त को वह चंडीगढ़ में एक दंत चिकित्सक (डेंटिस्ट) से शादी करेंगे।
ऑपरेशन सिंदूर में मिला था फ्री हैंड: थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी का बयान
उनकी शादी को लेकर राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा है, क्योंकि उन्होंने न सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को चुनावी मैदान में कड़ी टक्कर दी थी, बल्कि अब उन्होंने अपनी शादी में भी राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों और विपक्ष के बड़े नेताओं को न्योता भेजा है।
राहुल गांधी, सीएम सैनी और खट्टर को न्योता:
सूत्रों के मुताबिक, बुद्धिराजा ने अपनी शादी का निमंत्रण कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को भी भेजा है। बुद्धिराजा ने बताया कि यह उनका निजी समारोह है, इसलिए उन्होंने बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के सभी को आमंत्रित किया है।
बुद्धिराजा ने इस लोकसभा चुनाव में करनाल सीट पर खट्टर के खिलाफ चुनाव लड़ा था और उन्हें काफी वोट मिले थे, हालांकि वह जीत नहीं पाए थे।
बुद्धिराजा की होने वाली पत्नी पेशे से डेंटिस्ट हैं। यह शादी चंडीगढ़ में एक निजी समारोह में होगी, जिसमें दोनों परिवारों के करीबी सदस्य और दोस्त शामिल होंगे। राजनीतिक गलियारों में इस बात की उत्सुकता है कि क्या इन राजनीतिक दिग्गजों में से कोई उनकी शादी में शामिल होगा।


