उत्तरकाशी के धराली गांव में मंगलवार को दोपहर 1.45 बजे बादल फटने से भारी तबाही मच गई। इसमें अब तक 4 लोगों की मौत हो गई। 50 से ज्यादा लोग लापता हैं।
प्रशासन का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। SDRF, NDRF, ITBP की टीमें बचाव और रेस्क्यू के काम में जुटी हैं।
खीर गंगा नदी में पहाड़ों से बहकर आए मलबे से धराली का बाजार, मकान और होटल बह गए। सिर्फ 34 सेकेंड सब कुछ बर्बाद हो गया।


