रायपुर : दीपों के इस पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर संदेश जारी करते हुए कहा — “यह पावन पर्व आपके जीवन को सुख, समृद्धि और सफलता के दिव्य प्रकाश से आलोकित करे।”
जुआं रेड के दौरान बड़ा हादसा! भागते वक्त युवक की कुएं में गिरकर मौत, ग्रामीणों का थाने में बवाल
मुख्यमंत्री ने आगे लिखा — “भगवान श्री गणेश से प्रार्थना है कि बुद्धि और विवेक का दीप सदा प्रज्वलित रहे और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आपके घर-आंगन को धन-धान्य, सौभाग्य और आनंद से परिपूर्ण करे।”
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर रोमांचक नज़ारा: पहली बार रायपुर में ‘सूर्यकिरण’ टीम का शानदार एयर शो
साय ने अपने संदेश में लोगों से यह भी आह्वान किया — “आइए, इस दीपोत्सव पर हम सब मिलकर अंधकार पर प्रकाश, निराशा पर आशा, और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का संकल्प लें।”


