Close Menu
    What's Hot

    आमसभा बनी अखाड़ा! उपसरपंच के साथ मारपीट, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मामला दर्ज करने की मांग

    June 25, 2026

    यात्रा से पहले जरूर देखें लिस्ट! 10 ट्रेनें कैंसिल, 3 शॉर्ट टर्मिनेट, कई रूट प्रभावित

    June 25, 2026

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मोहर्रम जुलूस में डीजे-आतिशबाजी की मिलेगी अनुमति

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आमसभा बनी अखाड़ा! उपसरपंच के साथ मारपीट, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मामला दर्ज करने की मांग
    • यात्रा से पहले जरूर देखें लिस्ट! 10 ट्रेनें कैंसिल, 3 शॉर्ट टर्मिनेट, कई रूट प्रभावित
    • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मोहर्रम जुलूस में डीजे-आतिशबाजी की मिलेगी अनुमति
    • कोरबा में तेज रफ्तार कार का कहर, डिवाइडर से टकराकर कई बार पलटी गाड़ी
    • वेनेजुएला में तबाही का तांडव! दो शक्तिशाली भूकंपों से 10 हजार से 1 लाख मौतों का दावा, देश में आपातकाल घोषित
    • छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले दो दिन तेज बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
    • छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को राहत! 1 जुलाई से लेट बिल भुगतान पर नहीं लगेगी पेनल्टी
    • कोरबा में मितानिनों का प्रदर्शन: वादाखिलाफी के खिलाफ 25 जून को बुलंद होगी आवाज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मोहर्रम जुलूस में डीजे-आतिशबाजी की मिलेगी अनुमति
    CHHATTISGARH

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मोहर्रम जुलूस में डीजे-आतिशबाजी की मिलेगी अनुमति

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactJune 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मोहर्रम के अवसर पर निकलने वाले पारंपरिक सामाजिक जुलूसों में डीजे , ब्रास बैंड, धुमाल और आतिशबाजी के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने वाले एक हालिया नोटिस पर अंतरिम रोक लगा दी है। ‘सूफी इस्लामिक बोर्ड द्वारा दायर रिट याचिका पर त्वरित सुनवाई करते हुए जस्टिस अमितेन्द्र किशोर प्रसाद की एकल पीठ ने छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा जारी किए गए विवादित आदेश के क्रियान्वयन को आगामी सुनवाई तक स्थगित कर दिया है।

    कोरबा में तेज रफ्तार कार का कहर, डिवाइडर से टकराकर कई बार पलटी गाड़ी

    अदालत ने माना कि चूंकि मोहर्रम पर्व के धार्मिक अनुष्ठान पहले से ही जारी हैं और मुख्य जुलूस 26 जून को है, इसलिए इस ऐन वक्त पर ऐसा प्रतिबंध लागू करने से समाज में अवांछित अशांति फैल सकती है और कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो सकती है। मामला छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर जारी किए गए एक प्रतिबंधात्मक दिशा-निर्देश से शुरू हुआ।

    वक्फ बोर्ड ने बीती 11 जून 2026 को एक कड़ा आदेश जारी कर राज्य की सभी मोहर्रम कमेटियों और ताजिया आयोजकों को निर्देशित किया था कि वे मजहबी जुलूसों के दौरान डीजे, धुमाल, ब्रास बैंड और पटाखों का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। आदेश में यह भी कहा गया था कि यदि किसी भी कमेटी ने इस नियम का उल्लंघन किया, तो उस पर 50,000 रुपये का दंडात्मक जुर्माना लगाया जाएगा। वक्फ बोर्ड के इसी आदेश को सूफी इस्लामिक बोर्ड ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी।

    सूफी इस्लामिक बोर्ड के वकील देवेंद्र प्रताप सिंह ने कोर्ट के समक्ष पुरजोर दलील दी कि वक्फ बोर्ड द्वारा जारी किया गया यह नोटिस पूरी तरह से अवैध, मनमाना और उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर है। वकील ने तर्क दिया कि कानूनन छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के पास इस तरह के दंडात्मक आदेश पारित करने या किसी धार्मिक आयोजन की पद्धतियों पर प्रतिबंध लगाने की वैधानिक शक्तियां नहीं हैं। ध्वनि प्रदूषण या कानून-व्यवस्था को नियंत्रित करना जिला प्रशासन और पुलिस का काम है, न कि वक्फ बोर्ड का।उन्होंने कोर्ट को अवगत कराया कि मोहर्रम से जुड़े धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं और आगामी 26 जून 2026 को मुख्य पर्व है। इस नाजुक मोड़ पर ऐसा आदेश थोपने से अवाम में भारी आक्रोश पैदा होगा।

    जस्टिस अमितेन्द्र किशोर प्रसाद ने मामले की तात्कालिकता और दोनों पक्षों के तर्कों का गहराई से अवलोकन किया। कोर्ट ने माना कि चूंकि मोहर्रम का मुख्य पर्व बेहद करीब है और मुस्लिम समाज की तैयारियां और कार्यक्रम गतिमान हैं, इसलिए इस मोड़ पर वक्फ बोर्ड के विवादित आदेश को जबरन लागू कराना समझदारी नहीं होगी। अदालत ने अंदेशा जताया कि इस आदेश को जबरन लागू करने से त्योहार मनाने वाले लोगों के बीच गहरा असंतोष और कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

    वेनेजुएला में तबाही का तांडव! दो शक्तिशाली भूकंपों से 10 हजार से 1 लाख मौतों का दावा, देश में आपातकाल घोषित

    हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता सोसाइटी को राहत देते हुए शुद्ध रूप से एक अंतरिम उपाय के तहत, छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा जारी किए गए विवादित नोटिस के प्रभाव और संचालन पर आगामी सुनवाई तक पूर्णत: रोक लगाई जाती है। आदेश के तहत वर्तमान मोहर्रम जुलूसों के दौरान कमेटियों पर वक्फ बोर्ड का यह प्रतिबंध और 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाने का नियम प्रभावी नहीं रहेगा। अदालत ने राज्य सरकार और वक्फ बोर्ड के वकीलों को इस याचिका पर अपना विस्तृत जवाब दाखिल करने के लिए चार हफ्ते का समय प्रदान किया है। केस की अगली सुनवाई अगले महीने होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleकोरबा में तेज रफ्तार कार का कहर, डिवाइडर से टकराकर कई बार पलटी गाड़ी
    Next Article यात्रा से पहले जरूर देखें लिस्ट! 10 ट्रेनें कैंसिल, 3 शॉर्ट टर्मिनेट, कई रूट प्रभावित

    Related Posts

    आमसभा बनी अखाड़ा! उपसरपंच के साथ मारपीट, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मामला दर्ज करने की मांग

    June 25, 2026

    यात्रा से पहले जरूर देखें लिस्ट! 10 ट्रेनें कैंसिल, 3 शॉर्ट टर्मिनेट, कई रूट प्रभावित

    June 25, 2026

    कोरबा में तेज रफ्तार कार का कहर, डिवाइडर से टकराकर कई बार पलटी गाड़ी

    June 25, 2026
    Top Posts

    आमसभा बनी अखाड़ा! उपसरपंच के साथ मारपीट, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मामला दर्ज करने की मांग

    June 25, 2026

    यात्रा से पहले जरूर देखें लिस्ट! 10 ट्रेनें कैंसिल, 3 शॉर्ट टर्मिनेट, कई रूट प्रभावित

    June 25, 2026

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मोहर्रम जुलूस में डीजे-आतिशबाजी की मिलेगी अनुमति

    June 25, 2026

    कोरबा में तेज रफ्तार कार का कहर, डिवाइडर से टकराकर कई बार पलटी गाड़ी

    June 25, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    आमसभा बनी अखाड़ा! उपसरपंच के साथ मारपीट, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मामला दर्ज करने की मांग

    By Industrial ImpactJune 25, 2026

    अभनपुर : ग्राम पंचायत जौंदी में आयोजित आमसभा के दौरान उपसरपंच के साथ कथित रूप…

    यात्रा से पहले जरूर देखें लिस्ट! 10 ट्रेनें कैंसिल, 3 शॉर्ट टर्मिनेट, कई रूट प्रभावित

    June 25, 2026

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मोहर्रम जुलूस में डीजे-आतिशबाजी की मिलेगी अनुमति

    June 25, 2026

    कोरबा में तेज रफ्तार कार का कहर, डिवाइडर से टकराकर कई बार पलटी गाड़ी

    June 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    आमसभा बनी अखाड़ा! उपसरपंच के साथ मारपीट, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मामला दर्ज करने की मांग

    June 25, 2026

    यात्रा से पहले जरूर देखें लिस्ट! 10 ट्रेनें कैंसिल, 3 शॉर्ट टर्मिनेट, कई रूट प्रभावित

    June 25, 2026

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मोहर्रम जुलूस में डीजे-आतिशबाजी की मिलेगी अनुमति

    June 25, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.