Chhattisgarh Shutdown: कांकेर के आमबेदा इलाके के बड़े तेवड़ा गांव में हाल ही में शव दफन विवाद और धर्मांतरण को लेकर छत्तीसगढ़ सर्व समाज ने बुधवार, 24 दिसंबर को प्रदेशव्यापी छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। इस बंद को छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने भी समर्थन दिया है।
राजधानी रायपुर में कई व्यापारी जयस्तंभ चौक समेत प्रमुख मार्गों पर दुकानें बंद कराने पहुंचे। उनके साथ बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ ट्रांसपोर्ट चैंबर का भी बंद को समर्थन मिला है. बंद के चलते प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दुकानें, सब्जी मंडियां, ट्रांसपोर्ट सेवाएं और अन्य व्यापारिक गतिविधियां बंद रहेंगी. राजधानी रायपुर के अलावा अन्य शहरों में भी बंद का असर देखने को मिल सकता सकता है.
कोरबा मेडिकल कॉलेज में सख्त निर्देश: डीन का फरमान, परिसर में निजी एंबुलेंस और वाहनों की एंट्री बंद
कांकेर में निकाली जाएगी रैली
कांकेर में बुधवार को सुबह 11 बजे वंदे मातरम स्थल से कांकेर डोम तक रैली निकाली जाएगी. रैली में सर्व समाज के लोग शामिल होंगे. जहां वे सर्व समाज ने 5 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे.


