रायपुर : राजधानी रायपुर में कमिश्नरी सिस्टम की विधिवत शुरुआत हो चुकी है। पहले पुलिस आयुक्त IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने अपने मातहत एडिशनल सीपी, डीसीपी और एसीपी के साथ 23 जनवरी को पदभार ग्रहण किया और कामकाज की शुरुआत की।
कोरबा में नहर पुल की रेलिंग चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, 5 टन लोहा जब्त
राजधानी में कमिश्नरी सिस्टम के सेटअप के लिए पिछले दिनों बड़े पैमाने पर भापुसे और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया था। नए सीपी और तत्कालीन बिलासपुर आईजी डॉ. संजीव शुक्ला समेत 15 अफसरों के कार्यस्थल में बड़ा फेरबदल हुआ था।
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान – स्टेट लेवल जॉब फेयर में 15,000 प्राइवेट सेक्टर पदों पर होगी भर्ती
इसी तरह कल यानी शुक्रवार को प्रदेश के सीनियर आईपीएस अफसरों को प्रमोशन दिया गया है। जारी पदोन्नति आदेश के मुताबिक 2001 बैच में एडीजी बनने वालों में डॉ. आनंद छाबड़ा को आईजी से एडीजी प्रमोट किया गया है। वहीं 2008 बैच में प्रशांत अग्रवाल, मिलना कुर्रे, नीथू कमल और डी. श्रवण को आईजी प्रमोट किया गया है।


