CG Govt Jobs 2025: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. छत्तीसगढ़ पर्यावरण मंडल ने रसायनज्ञ (Chemist) के पदों पर सीधी भर्ती निकाली है. इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 14 नवंबर 2025 शाम 5 बजे है. कुल 13 पदों के लिए यह भर्ती निकाली गई है, जिनमें अनारक्षित 5, अनुसूचित जनजाति 4, अनुसूचित जाति 2 और अन्य पिछड़ा वर्ग 2 पद शामिल हैं. इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से जीवविज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, वनस्पति शास्त्र, रसायन शास्त्र या भौतिक शास्त्र में स्नातक उपाधि होना अनिवार्य है. उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए. अधिकतम आयु छत्तीसगढ़ शासन के नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी.
कोरबा के SECL कुसमुंडा खदान में करोड़ों की त्रिपुरा फिर भी खुलेआम हो रही चोरी
कैसे करें आवेदन?
पहले व्यापम की वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर जाएं. “PCH25-Chemist Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें. ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें. ऑनलाइन भुगतान करें और आवेदन पत्र सबमिट करें. आवेदन का प्रिंट आउट अवश्य लें.



