जांजगीर-चांपा: मुलमुला पुलिस ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी प्रधानपाठक राजकुमार राठौर को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी प्रधानपाठक अकलतरा क्षेत्र के परसदा गांव के मिडिल स्कूल में पदस्थ है। पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रधानपाठक के खिलाफ मारपीट समेत अन्य 6 मामले पहले से दर्ज हैं।
रायपुर में MDMA ड्रग्स का सनसनीखेज वीडियो वायरल, युवक नोट से ड्रग्स की लाइन खींचते कैमरे में कैद
दरअसल थाना क्षेत्र की पीड़िता महिला ने बताया कि नरियरा गांव का राजकुमार राठौर सूनेपन का फायदा उठाकर घर के अंदर घुसकर छेड़छाड़ किया। उसके चिल्लाने पर आरोपी वहां से भाग गया था।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान मुलमुला पुलिस ने घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी प्रधानपाठक राजकुमार राठौर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।
छत्तीसगढ़ पंचायत विभाग में बड़ा तबादला, कई सीईओ बदले, देखें पूरी लिस्ट


