बिलासपुर : बिलासपुर में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की हत्या कर दी। जिसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई नशे की हालात में थे, इसी दौरान भांजे से गाली-गलौच करने से मना करने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद छोटे भाई ने बड़े भाई को सब्बल मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच में जुट गई। फिलहाल घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैली हुई है और पूरा इलाका दशहत में हैं। वहीं दूसरी ओर परिवार में कोहराम मच गया है।
कोरबा में 15 हाथियों का डेरा, एक सप्ताह से पहाड़ पर जमे हुए हैं गजराज
शराब दुकान के बाहर खूनी खेल, युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला इसी क्षेत्र में दूसरी वारदात ग्राम हरदी कला-टोना स्थित शराब दुकान के सामने हुई। बताया जा रहा है कि हरदी निवासी राकेश प्रजापति का शराब लेने की बात को लेकर कुछ युवकों से विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट और फिर चाकूबाजी में बदल गई।
छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को दिए अहम निर्देश
आरोप है कि कुछ युवकों ने मिलकर राकेश पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और युवक खून से लथपथ सड़क पर अचेत पड़ा रहा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।


