कोरबा – जिला परिवहन कार्यालय में सुर्खिया बटोर रहे अधिकारी के खिलाफ शिकायत का एक और मामला सामने आया है। जिला परिवहन कार्यालय में पदस्थ ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर अतुल तिवारी के खिलाफ शिकायत जांच कर कार्यवाही करने परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा के समक्ष लिखित शिकायत हुई है। मामला लाईट मोटर व्हीकल LMV और हैवी गुड्स व्हीकल HGV स्थाई लाइसेंस से जुड़ा हुआ है। शिकायत में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर अतुल तिवारी के पोस्टिंग से लेकर अब तक के कार्यों की जांच करने की मांग की गई है।
बीजेपी और जेडीयू कार्यकर्ताओं ने किया जमकर विरोध
आपको बता दे परिवहन इंस्पेक्टर अतुल तिवारी अपने कामों को लेकर लगातार चर्चे में हैं। कुछ दिनों पहले ही अपने कथित ड्राइवर चंदन को अपने केबिन अंदर बैठाकर खुद की मौजूदगी में सरकारी काम में दखल देने हुए नजर आए थे। लेकिन अधिकारी ने इसे एक सिरे से नकार दिया था। ये वही बात हो गई कि “चोर कभी भी अपने आप को चोर नहीं कहता है” ।
क्या है पूरा मामला…
प्राप्त जानकारी अनुसार शिकायत में लिखा गया है कि जिला परिवहन कार्यालय कोरबा में पदस्थ अतुल तिवारी (परिवहन निरीक्षक) की पोस्टिंग होने के बाद कार्यालय से जारी LMV (Light motor Vehicle) और HGV (Heavy Goods Vehicle) के स्थाई लाइसेंस के लिए आवेदकों से लिए जाने वाले ट्रायल में गड़बड़ियां की गई है। अधिकारी द्वारा बिना ट्रायल लिए/ वाहन चलाने की दक्षता जांचे ही पेपर पास कर हस्ताक्षर किया गया है जिसकी पुष्टि प्राप्त आवेदन में दर्ज वाहन के नंबर से किया जा सकता है। इसके अलावा कार्यालय के बाहर लगी सीसीटीवी फुटेज से भी सच्चाई का पता लगाया जा सकता है जिसमें LMV में महिला एवं HGV में युवा वर्ग के आवेदक के नाम पर जारी लाइसेंस शामिल हैं।
इस तरह परिवहन निरीक्षक द्वारा अपने निजी लाभ के लिए अपने पद एवं अधिकार का दुरुपयोग करते हुए कार्य किया जाना प्रतीत हो रहा है जिसका खामियाजा भविष्य में आम लोगों को भुगतना पड़ सकता है। इसलिए मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करने डीटीओ कोरबा विवेक सिन्हा से लिखित शिकायत किया है।
अब देखना होगा कि इस मामले में कब और किस तरह की कार्रवाई होती है।


