पटना। बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार देर रात कुख्यात अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम देते हुए प्रसिद्ध व्यवसायी गोपाल खेमका की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। हमले के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावर खेमका को निशाना बनाते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।
हत्या की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद बिहार पुलिस ने बेऊर जेल में छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस को संदेह है कि इस हत्याकांड की साजिश जेल से ही रची गई थी।
BREAKING : मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद विवादित ढांचा नहीं
घटना को लेकर बिहार की सियासत भी गरमा गई है। उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। वहीं प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कड़ा बयान देते हुए कहा, “दोषियों को घर में घुसकर मारेंगे।”
बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।


