भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु, जो हाल ही में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से वापस लौटे हैं, आज दिल्ली पहुंचे। उनका स्वागत करने के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह खुद एयरपोर्ट पर मौजूद थे। शुभांशु के स्वागत में एयरपोर्ट पर भारी भीड़ उमड़ी।
ऑपरेशन सिंदूर में मिला था फ्री हैंड: थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी का बयान
अपने सफल अंतरिक्ष मिशन के बाद भारत लौटे शुभांशु देश के पहले नागरिक हैं जिन्होंने अंतरिक्ष में लंबा समय बिताया है। दिल्ली पहुंचने के बाद उनका अगला कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करना है। प्रधानमंत्री ने इस मिशन की सफलता पर शुभांशु को बधाई दी थी।
इस बीच, लखनऊ में शुभांशु के घर पर खुशी का माहौल है। उनकी मां ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “हमें अपने बेटे पर बहुत गर्व है। हम बेसब्री से उसके घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं। उसके इस ऐतिहासिक सफर ने पूरे देश का नाम रोशन किया है।”
शुभांशु ने अपने मिशन के दौरान कई वैज्ञानिक प्रयोगों को अंजाम दिया और अंतरिक्ष में भारत की उपस्थिति को मजबूत किया। उनका यह मिशन इसरो और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।


