रायपुर : भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनावों के लिए छत्तीसगढ़ और हरियाणा से प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है.
राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा ने 6 राज्यों के उम्मीदवार घोषित किए, नितिन नवीन को भी मिला मौका

पार्टी ने हरियाणा से संजय भाटिया को मैदान में उतारा है. संजय भाटिया, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में करनाल निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के सांसद भी थे. उन्होंने लोकसभा चुनावों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी भी संभाली.
कोरबा में तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने बाइक सवार महिला को मारी टक्कर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
कहा जाता है कि भाटिया मनोहर लाल खट्टर के वफादार हैं. भाटिया 2019 में करनाल से रिकॉर्ड अंतर से लोकसभा के लिए चुने गए थे. साल 2024 में, उन्होंने केंद्रीय मंत्री खट्टर के लिए सीट छोड़ दी थी.


