सक्ती – देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75 वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सक्ती जिले के ग्रामीण मंडल सक्ती में प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिन मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी जी की 75 वें जयंती को स्वच्छता पखवाड़ा के रूप में मनाते हुए सक्ती मंडल में विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुबह ग्राम सेवाडेरा के मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाते हुए साफ-सफाई का कार्यक्रम किया। दोपहर में ग्राम बरपाली के बस स्टैंड में मोदी टी स्टॉल (मोदी की चाय) कार्यक्रम आयोजित किया और कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों लोगों को चाय भी पिलाई।

शाम 07 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष सक्ती टिकेश्वर गबेल की उपस्थिति में केक काटकर जन्म दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, सक्ती ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पहलवान दास महंत, महामंत्री द्वय विजय जायसवाल, प्रमोद गबेल, उपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा मेहरा, पारसमणि श्रीवास, प्रभाशंकर, कृष्णा राठौर, कृष्णा गबेल, सरपंच ननकी नोनी,सुरेश अग्रवाल सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


