बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल हादसे से जुड़ी एक और दुखद खबर सामने आई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल बैमा निवासी पवन गढ़वाल ने इलाज के दौरान सोमवार सुबह दम तोड़ दिया। उनकी मौत के साथ ही इस भीषण रेल दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।
कोरबा और कटघोरा में हाथियों का उत्पात: 54 हाथी एतमानगर और केंदई रेंज में मचा रहे हैं तबाही
बताया जा रहा है कि पवन गढ़वाल हादसे के दिन नैला स्टेशन से कोरबा-बिलासपुर एमईएमयू लोकल ट्रेन में सवार हुए थे। दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं और बीते एक सप्ताह से उनका इलाज बिलासपुर के CIMS अस्पताल में चल रहा था।
दर्दनाक हादसा: युवक की तालाब में डूबने से मौत, घर में मचा कोहराम


