रायपुर : छत्तीसगढ़ में सट्टे के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी की ब्लैक मनी का बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के जरिए कई प्रॉपर्टी बनाई। शुक्रवार (24 अप्रैल) को पुलिस ने उसके रायपुर स्थित घर में रेड मारी, जहां से 5 लग्जरी कारें मिली है। मामला गंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस को ये भी जानकारी मिली है कि, बाबू खेमानी ने शहर के कई इलाकों में निवेश किया है। आमानाका स्थित मारुति एनक्लेव के अलावा रविभवन में मोबाइल दुकान, जोरापारा में गोदाम, VIP रोड और महासमुंद-बागबाहरा मेन रोड पर करीब 1 एकड़ जमीन उसके नाम पर दर्ज है। इन सभी संपत्तियों की वैधता की जांच पुलिस कर रही है।
ट्रक ड्राइवर पर चाकू से हमला, तीन आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त में
जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम ने सर्च वारंट के साथ आमानाका स्थित मारुति एनक्लेव में उसके घर में दबिश दी। मौके पर बाबू खेमानी की पत्नी, भाई करण की पत्नी और उसकी मां मौजूद थीं। पिता और भाई फरार है। पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम की ये संयुक्त कार्रवाई थी। इस दौरान बीएमडब्ल्यू, क्रेटा सहित अन्य लग्जरी कारें और करोड़ों रुपए की संपत्ति से जुड़े डॉक्यूमेंट मिले हैं।
दुर्ग में खौफनाक वारदात: महिला ने की आरक्षक के घर में घुसकर पत्नी-बेटे की हत्या, बेटी गंभीर
पुलिस ने बाबू खेमानी के साथ उसके पिता ब्रह्मानंद खेमानी और भाई करण खेमानी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।


