कोरबा। जिले में लगातार हो रही मूसलधार बारिश से बांगो बांध का जलस्तर बढ़ गया है। गुरुवार 04 सितंबर 2025 को दोपहर 2 बजे मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर 358.10 मीटर और 90.71 प्रतिशत तक पहुँच गया। जलस्तर में हो रही तेजी को देखते हुए मुख्य अभियंता बिलासपुर और अधीक्षण अभियंता कोरबा से चर्चा उपरांत गेट खोलने का निर्णय लिया गया।
जिला परिवहन कार्यालय में चंदन कौन डीटीओ को पता नहीं, तथाकथित पत्रकार कौन?
मोदी-पुतिन की कार डिप्लोमेसी का खुलासा: ट्रंप से जुड़ रहा है गुप्त वार्ता का धागा
जानकारी के अनुसार, दोपहर 2:40 बजे बांध के कुल चार गेट खोले गए।
-
गेट क्रमांक 4 से 0.50 मीटर खोलकर 2960 क्यूसेक पानी
-
गेट क्रमांक 5 से 1.50 मीटर खोलकर 8750 क्यूसेक पानी
-
गेट क्रमांक 6 से 1.50 मीटर खोलकर 8750 क्यूसेक पानी
-
गेट क्रमांक 8 से 0.50 मीटर खोलकर 2960 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
इस प्रकार कुल 23,420 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके अलावा पावर प्लांट हाइड्रेल के जरिए 9,000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है। यानी कुल मिलाकर 32,420 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया जा रहा है।
बांगो बांध के कार्यपालन अभियंता धर्मेंद्र नीखरा ने बताया कि यह कदम बांध में बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए उठाया गया है। साथ ही आसपास के इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की अपील भी की गई है।


