कोरबा। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मिनीमाता बांगो जलाशय के गेट आज सुबह खोले जा सकते हैं। सुबह 6 बजे तक बांध में पानी का स्तर 357.8 मीटर दर्ज किया गया, जो क्षमता से कुछ मीटर कम है। ऐसे में अगले 1 से 2 घंटे के भीतर डैम के गेट खोलकर पानी छोड़ा जाएगा।
जिला परिवहन कार्यालय में चंदन कौन डीटीओ को पता नहीं, तथाकथित पत्रकार कौन?

कार्यपालन अभियंता धर्मेंद्र निखरा ने जानकारी दी कि शुरुआती घंटों में करीब 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा, इसके बाद धीरे-धीरे पानी की मात्रा को नियंत्रित किया जाएगा।

इस बीच कलेक्टर अजीत वसन्त ने निचले और संभावित प्रभावित गांवों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को
मुनादी कराने और अलर्ट की सूचना तत्काल पहुंचाने के लिए कहा गया है।


