बागेश्वर। प्रसिद्ध धार्मिक हस्ती पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर बाबा) ने शुक्रवार को बागेश्वर के विजेथुआ महाबीरन धाम में आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम विजेथुआ महाबीरन महोत्सव के तहत आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाना है तो बच्चों को अंग्रेजी स्कूल छोड़कर संस्कृत विद्यालय भेजना होगा। उन्होंने कहा कि जैसे मस्जिदों के साथ मदरसा और चर्च के साथ कान्वेंट स्कूल हैं, उसी प्रकार हिंदू बच्चों को भी संस्कृत शिक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना जरूरी है।
बागेश्वर बाबा ने रामभद्राचार्य के 5 दिवसीय बाल्मीकि रामायण कार्यक्रम में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। हालांकि वे निर्धारित समय से लगभग 5 घंटे विलंब से पहुँचे, लेकिन उन्हें हिंदू संगठनों और भाजपा नेताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।


