Ayodhya Blast अयोध्या | 10 अक्टूबर 2025| अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पगलाधारी गांव में गुरुवार देर शाम हुए विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। पहले जहां इस हादसे में 3 बच्चों सहित 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी, अब मलबा हटाते समय एक और शव मिलने से मृतकों की संख्या 6 हो गई है।
छठवीं मृतका की पहचान
JCB मशीन की मदद से चल रहे मलबा हटाने के अभियान के दौरान शुक्रवार सुबह छठवें शव को निकाला गया। मृतका की पहचान रामकुमार गुप्ता की साली के रूप में की गई है। मौके पर मौजूद पुलिस और बचाव दल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दीपिका पादुकोण के हिजाब लुक पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर फैंस और ट्रोलर्स आमने-सामने
ब्लास्ट की वजह अब भी संदिग्ध
स्थानीय प्रशासन और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्लास्ट की वजह घरेलू गैस सिलेंडर फटना बताया जा रहा है, लेकिन मौके की स्थिति को देखते हुए अन्य कोणों से भी जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।


