- चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की सेवानिवृत्ति के बाद जस्टिस कृष्ण राम महापात्र संभालेंगे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की कमान
- कोरबा में हाथियों का चौतरफा उत्पात, धान-मकई की फसल रौंदकर किसानों को पहुंचाया भारी नुकसान
- कोरबा में महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में बहू पर लगाए गंभीर आरोप
- कटघोरा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार भारी वाहन ने 3 गौवंशों को कुचला, मौके पर मौत
- कोरबा में पानी का कहर! तालाब में 88 वर्षीय महिला की मौत, नाले के तेज बहाव में 21 वर्षीय युवक बहा
- CGPSC मामले में ED की बड़ी कार्रवाई! पूर्व CM के PA केके चंद्रवंशी के घर छापा, दस्तावेजों की जांच जारी
- CGPSC Main Exam 2025 Result: 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित, रिजल्ट जारी
- कोरबा में स्वास्थ्य केंद्रों पर कलेक्टर सख्त, समय पर अस्पताल नहीं खुले तो होगी कार्रवाई
Author: Industrial Impact
कोरबा : जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के दो प्रमुख बारों पर आकस्मिक छापेमारी की। पुलिस ने पाम मॉल स्थित ओएनसी (One Night Club) और सेंट्रल प्वाइंट बार में आबकारी नियमों और निर्धारित समय का उल्लंघन करते हुए ग्राहकों को शराब परोसे जाने की शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की। जांच के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर बार मैनेजरों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बिलासपुर में पानी निकासी के विवाद ने लिया हिंसक मोड़,…
बिलासपुर : कोनी थाना क्षेत्र में दो पड़ोसी परिवारों के बीच लंबे समय से चली आ रही रंजिश और पानी निकासी को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में दोनों परिवारों के महिला और पुरुष सदस्य घायल हुए हैं। बरपाली तहसील में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, नकल देने में लापरवाही पर सहायक ग्रेड-03 घनश्याम सिंह कंवर निलंबित कुल 15 लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती…
कोरबा : कोरबा जिले में शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने तहसील कार्यालय बरपाली की नकल शाखा में गंभीर अनियमितता और कार्य में लापरवाही पाए जाने पर सहायक ग्रेड-03 एवं नकल शाखा प्रभारी लिपिक घनश्याम सिंह कंवर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा आम नागरिकों को अनावश्यक परेशान करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। शिकायत मिलने पर…
रायपुर : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में पदोन्नति का बड़ा आदेश जारी किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टरों को इंस्पेक्टर (निरीक्षक) पद पर पदोन्नत करने की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम के हस्ताक्षर से आदेश जारी किया गया है। कोरबा में बीच सड़क गुंडागर्दी! नशे में युवक ने चालक को बेरहमी से पीटा, SECL कर्मी के बेटे पर आरोप जारी आदेश के अनुसार, पदोन्नत अधिकारियों की नई पदस्थापना फिलहाल घोषित नहीं की गई है। पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारियों के पदस्थापना आदेश अलग से…
कोरबा : नशे में धुत एक युवक की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एसईसीएल निहारिका मेन रोड स्थित हैलीपेड हनुमान मंदिर के पास एक युवक ने बीच सड़क पर जमकर गुंडागर्दी की। उसने बोलेरो चालक को दौड़ा-दौड़ाकर हाथ-मुक्कों से पीटा। घटना के समय सड़क पर लंबा जाम लग गया और स्कूल की छुट्टी होने से बड़ी संख्या में बच्चे भी वहां मौजूद थे। पीड़ित बोलेरो चालक बुधवारी निवासी सोहेल अली ने बताया कि वह सीएसईबी पावर प्लांट में गाड़ी चलाता है। काम के सिलसिले में वह निहारिका की ओर जा रहा था। उसी…
रायपुर : छत्तीसगढ़ का मौसम इन दिनों बदला-बदला सा है। कहीं बारिश हो रही है, तो कहीं आसमान में बादल छाए हुए हैं। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 4 दिन पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। उत्तर छत्तीसगढ़ में एक से दो जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा? मौसम विभाग ने आज राजधानी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरिया, कोरबा, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर चांपा, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, राजनांदगांव और कांकेर में हल्की से मध्यम…
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। उन्होंने विभाग द्वारा किए जा रहे प्रशासनिक सुधारों, तकनीक आधारित नवाचारों तथा नागरिकों एवं किसानों को सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार की स्पष्ट नीति राजस्व प्रशासन को पारदर्शी, जवाबदेह एवं भ्रष्टाचारमुक्त बनाना है। राजस्व मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा नागरिकों को बिना अनावश्यक कार्यालयीन आवागमन के गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। KORBA…
कोरबा : शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को नगर निगम, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ), कोतवाली पुलिस एवं सीएसईबी चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने जोड़ा पुल-राताखार मार्ग पर सड़क किनारे लंबे समय से खड़े ट्रक-ट्रेलरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क पर अवैध रूप से खड़े भारी वाहनों को हटाने की कार्रवाई की गई, जिससे मार्ग पर यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सके। संयुक्त टीम के मौके पर पहुंचते ही अधिकांश ट्रक एवं ट्रेलर मालिकों ने कार्रवाई से बचने के लिए स्वयं अपने वाहनों को सड़क…
रायपुर : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल के दौरान हुए अरबों रुपए के कथित कोयला घोटाले का अंत अभी भी नजर नहीं आ रहा है. ताजा घटनाक्रम में ईओडब्ल्यू ने फरार चल रहे छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के बेटे वैभव अग्रवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. कोयला घोटाले में दर्ज एफआईआर में पहले से ही रामगोपाल अग्रवाल और उनके बेटे वैभव अग्रवाल का नाम शामिल है. रामगोपाल अग्रवाल अभी भी फरार चल रहे हैं, वहीं वैभव अग्रवाल को हिरासत में लेने के बाद घोटाले के संबंध में कड़ी पूछताछ कर रही है. कयास लगाए…
कोरबा जिले में कटघोरा क्षेत्र के डिंडोलभाठा गांव का एक ग्रामीण नाले के तेज बहाव में बह गया। एसडीआरएफ और पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार सुबह उसका शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, डिंडोलभाठा निवासी 52 वर्षीय बंधु लोहार सोमवार सुबह करीब 10 बजे गांव के पास स्थित नाले में मछली पकड़ने गए थे। सोमवार रात तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद भी पता न चलने पर मंगलवार सुबह इसकी सूचना थाने में दी गई। शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाला: हाईकोर्ट ने 7 आरोपियों को दी सशर्त अग्रिम जमानत…
