- तिब्बत-नेपाल सीमा पर फिर टूटा ताल, चीन ने रोका रेस्क्यू ऑपरेशन; लोगों को 1 KM दूर जाने की सलाह
- विष्णु भईया संग रक्षाबंधन: मुख्यमंत्री निवास से LIVE देखें खास पल
- 50 लाख की चोरी का पर्दाफाश! टीएमसी झिलमिली साइड स्टोर कांड में 4 आरोपी पकड़े गए
- रक्षाबंधन पर कोरबा जेल में दिखा भाई-बहन का प्यार, राखी बांध बहनों ने की उज्ज्वल भविष्य की कामना
- कटघोरा में हाथियों का आतंक जारी, रात में खेतों में घुसे दल ने फसल को पहुंचाया भारी नुकसान
- सक्ती में मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, छलांग की आशंका से मचा हड़कंप
- नेपाल-तिब्बत सीमा पर भीषण बाढ़ का कहर, अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता समेत 80 लोग लापता
- छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून! कई जिलों में बारिश-वज्रपात की चेतावनी, जानें 5 दिन का अपडेट
Author: Industrial Impact
रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून के फिर से सक्रीय होते ही कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हुई है. राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बदली और बूंदाबांदी की स्थिति रही. बिलासपुर में 28 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिससे जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. सड़कों और घरों में पानी भर गया है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने की संभावना जताई है. सक्ती जिले में 43.63 लाख रुपए का खाद गबन, पीतांबर निषाद के खिलाफ होगी FIR दर्ज मौसम…
सक्ती – जिले में खाद गबन का बड़ा मामला सामने आया है। चंद्रपुर समिति के प्रभारी संस्था प्रबंधक पितांबर निषाद के ऊपर 3850 बोरी खाद गबन करने का गंभीर आरोप लगा है जिसकी कीमत लगभग 4367283 रुपए बताई जा रही है। कोयला-शराब घोटाला मामला: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की बढ़ी पुलिस रिमांड, 22 जुलाई तक EOW हिरासत में इस मामले में पितांबर निषाद के खिलाफ अपराध दर्ज करने के लिए शाखा प्रबंधक जिला सरकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा चंद्रपुर को सहायक आयुक्त सहकारिता ने पत्र जारी किया है। इस कार्यवाही से कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी अनुसार…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला और शराब घोटाला मामलों में गिरफ्तार कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की पुलिस रिमांड बढ़ा दी गई है। अदालत ने उन्हें 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। अब रामगोपाल अग्रवाल 22 जुलाई तक आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की हिरासत में रहेंगे। बिलासपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: नशे में बेटे ने लकवाग्रस्त पिता को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला रामगोपाल अग्रवाल के बचाव पक्ष के वकील फैसल रिजवी ने रिमांड बढ़ाए जाने की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि EOW ने पूछताछ के लिए अदालत से 5 दिन की अतिरिक्त…
बिलासपुर : जो बेटा पिता के बुढ़ापे का सहारा बनता उसी ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव (गिरजाबंद) में बीती रात हुई। नशे में धुत एक युवक ने अपने लकवाग्रस्त और बिस्तर पर पड़े 65 वर्षीय पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, पिता की हत्या के बाद वह अपनी मां को भी मारने के इरादे से बहन के घर पहुंच गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निलेश पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस घटना की जांच में जुटी है।…
रायगढ़ : शहर के पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय के सामने आज नामी बदमाश चाहत शुक्ला ने जमकर हंगामा किया। उसने सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। हंगामे के कुछ ही देर बाद कोतवाली पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शहर में उसका पैदल मार्च निकालते हुए न्यायालय में पेश किया। एसपी कार्यालय के सामने हंगामा करते हुए चाहत शुक्ला ने आरोप लगाया कि सिटी कोतवाली प्रभारी सुखनंदन पटेल राजनीतिक सपोर्ट पर काम कर रहे हैं। लंबित भुगतान को लेकर ठेकेदारों का हल्लाबोल, छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने किया विधानसभा घेराव का प्रयास…
रायपुर : लंबित भुगतान की मांग को लेकर आज छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने विधानसभा घेराव के लिए मार्च निकाला। बड़ी संख्या में पहुंचे ठेकेदारों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कई ठेकेदारों ने अपनी शर्ट उतारकर अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया और सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित करने की कोशिश की। कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: नाबालिग वाहन चालकों पर शिकंजा, एक दिन में 25 स्कूली छात्रों पर कार्रवाई प्रदर्शन कर रहे ठेकेदारों का कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों का भुगतान पिछले दो वर्षों से लंबित…
कोरबा में सड़क सुरक्षा को लेकर कोरबा पुलिस ने अब नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। जागरूकता अभियान के बावजूद नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं पर शुक्रवार को विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। जिले भर में जांच के दौरान 25 नाबालिग वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना लगाया गया। साथ ही उनके परिजनों को मौके पर बुलाकर भविष्य में नाबालिगों को वाहन न देने की कड़ी हिदायत दी गई। स्वतंत्रता दिवस 2026 को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार की तैयारी तेज, राज्य सरकार ने सभी कलेक्टरों को जारी किए दिशा-निर्देश कुछ दिन…
रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने स्वतंत्रता दिवस 2026 को पूरे प्रदेश में गरिमामय, भव्य और प्रेरणादायी ढंग से मनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस विशेष होने जा रहा है, क्योंकि इस मौके पर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने का ऐतिहासिक उत्सव भी मनाया जाएगा। शासन द्वारा सभी जिलों के कलेक्टरों और विभागीय प्रमुखों को आयोजनों की समुचित निगरानी के कड़े निर्देश दिए गए हैं। राजधानी रायपुर के स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्य राज्य स्तरीय समारोह 15 अगस्त की प्रातः 9:00 बजे आयोजित किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री…
रायपुर : छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बलौदाबाजार हिंसा मामले में SC ने बघेल को जमानत दे दी है। सह-आरोपी अजय यादव और दिनेश वर्मा को भी राहत मिली है। इससे पहले रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा खंडित होने के दौरान सिंधी समाज के आराध्य के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी वाले मामले में भी अमित बघेल को जमानत मिल चुकी है। ऐसे में अब उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। कोरबा : मासूम की मौत के बाद एक्शन में नगर निगम, दादर से 20 आवारा…
कोरबा में दादर में आवारा कुत्तों के हमले से 5 साल के मासूम प्रकाश पटेल की दर्दनाक मौत के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया। शुक्रवार को निगम आयुक्त आशुतोष पांडे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद दादर क्षेत्र में आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान शुरू किया गया। आयुक्त आशुतोष पांडे ने दादर पहुंचकर स्थानीय लोगों और पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की तुरंत धर-पकड़ की जाए। आयुक्त ने कहा कि इस तरह की…
