- तिब्बत-नेपाल सीमा पर फिर टूटा ताल, चीन ने रोका रेस्क्यू ऑपरेशन; लोगों को 1 KM दूर जाने की सलाह
- विष्णु भईया संग रक्षाबंधन: मुख्यमंत्री निवास से LIVE देखें खास पल
- 50 लाख की चोरी का पर्दाफाश! टीएमसी झिलमिली साइड स्टोर कांड में 4 आरोपी पकड़े गए
- रक्षाबंधन पर कोरबा जेल में दिखा भाई-बहन का प्यार, राखी बांध बहनों ने की उज्ज्वल भविष्य की कामना
- कटघोरा में हाथियों का आतंक जारी, रात में खेतों में घुसे दल ने फसल को पहुंचाया भारी नुकसान
- सक्ती में मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, छलांग की आशंका से मचा हड़कंप
- नेपाल-तिब्बत सीमा पर भीषण बाढ़ का कहर, अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता समेत 80 लोग लापता
- छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून! कई जिलों में बारिश-वज्रपात की चेतावनी, जानें 5 दिन का अपडेट
Author: Industrial Impact
कोरबा : भैंसामुड़ा गांव में पत्नी की निर्मम हत्या करने वाले पति परदेशी धनुहार को उरगा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शराब के नशे में आधी रात को पत्नी से विवाद करने के बाद इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजने से पहले जरूरी औपचारिकतांए की। उरगा थाना के सब इंस्पेक्टर अमर जायसवाल ने बताया कि भैंसामुड़ा गांव में रात्रि 03 बजे यह घटना हुई। CG Police Transfer List: कई जिलों के ASP-DSP बदले, पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव अनुसूचित जनजाति बाहुल्य भैंसामुड़ा गांव में रहने वाले आरोपी परदेशी धनुहार के द्वारा 40…
कवर्धा। जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र के ग्राम दुल्लापुर बाजार स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक के बाद एक कई छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद 10 से 15 छात्राओं के बीमार होने की सूचना मिली, जिससे छात्रावास प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। कोरबा : मोबाइल पर बात करते-करते रेलवे ट्रैक पार कर रहा युवक मालगाड़ी की चपेट में आया, हादसे में कटा पैर घटना की जानकारी मिलते ही छात्रावास की प्रभारी अधीक्षक ने तत्काल सभी छात्राओं को उपचार के…
CG Police Transfer List: छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बड़ी संख्या में अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस तबादला सूची के अनुसार ओ.पी. शर्मा को सेनानी, 4वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (माना, रायपुर) से पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा, छत्तीसगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है। आदेश के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और उप पुलिस अधीक्षक (DSP) संवर्ग के 92 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कोरबा में बाल विवाह पर प्रशासन का एक्शन: 13 साल की लड़की और 15 साल के…
नगरनार थाना क्षेत्र के नगरनार चौक में स्थित एक एटीएम में बीती रात चोरी का प्रयास किया गया। अज्ञात चोरों ने एटीएम मशीन को पूरी तरह से तोड़कर उसे बाहर निकाल लिया। हालांकि, वे उसमें रखे पैसे निकालने में सफल नहीं हो पाए और मौके से भाग खड़े हुए। SECL मानिकपुर खदान विस्तार का विरोध तेज, प्रभावित ग्रामीणों ने रोजगार और पुनर्वास की मांग को लेकर खोला मोर्चा पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। यह घटना देर रात की…
कोरबा : सोमवार को एसईसीएल मानिकपुर क्षेत्र के खदान विस्तार से प्रभावित गांवों के ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने रोजगार और पुनर्वास की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। एसईसीएल मानिकपुर प्रभावित ग्राम भू-विस्थापित समिति ने 20 जुलाई को महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा है। समिति ने चेतावनी दी है कि मांगें न मानी जाने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी। इस समिति में मिलाई खुर्द, रापाघर्रा, कुदारी खार, दादर खुर्द सहित 10 गांवों के ग्रामीण शामिल हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मानिकपुर खदान विस्तार के समय उनकी भूमि अधिग्रहीत की गई। यह उपजाऊ और सिंचाई युक्त भूमि नाला डायवर्सन के…
कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पवन टॉकीज फाटक के पास रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रहा 22 वर्षीय युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में उसका एक पैर कटकर अलग हो गया, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। घायल को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, बरमपुर निवासी 22 वर्षीय रोशन पटेल मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही मालगाड़ी ने उसे अपनी चपेट…
कोरबा शहर के चिमनीभठा वार्ड क्रमांक-14 में नाबालिग जोड़े की शादी की सूचना पर महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम और मानिकपुर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाल विवाह रुकवा दिया। शादी के लिए घर में मंडप सज चुका था और बारात भी गाजे-बाजे के साथ पहुंच गई थी। जानकारी के अनुसार, वार्ड-14 की एक ही बस्ती में रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिग लड़की और 15 वर्षीय लड़के की शादी तय की गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे और शादी की जिद कर रहे थे। इसी जिद के चलते दोनों पक्षों…
रायपुर. छत्तीसगढ़ पर इन दिनों मानसून मेहरबान है. इसकी गतिविधियां बढ़ने से प्रदेश के अधिकांश इलाकों में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश हुई. राजधानी रायपुर में भी रविवार के दोपहर झमाझम बारिश हुई. कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे उत्तरी और मध्य इलाकों के एक-दो स्थानों पर झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है. कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: हाथ में तलवार लेकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, लगातार तीसरी कार्रवाई से बदमाशों में हड़कंप मौसम विभाग के अनुसार मनेन्द्रगढ़ में 8 सेंटीमीटर, बिल्हा, मैनपुर में 7-7 सेंटीमीटर, पटना में 6, मुंगेली, गरियाबंद, जनकपुर…
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पथरीपारा स्थित डेंगूनाला में मगरमच्छ दिखाई देने की खबर से रविवार को इलाके में हड़कंप मच गया। व्हाट्सएप ग्रुप पर एक कथित मगरमच्छ की फोटो वायरल होते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम भी सक्रिय हो गई और मौके पर पहुंचकर नाले के आसपास व्यापक तलाश अभियान चलाया, लेकिन काफी देर तक खोजबीन के बावजूद मगरमच्छ का कोई सुराग नहीं मिला। ऐसे में अब वायरल फोटो और सूचना को लेकर अफवाह होने की आशंका भी जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पथरीपारा के…
कोरबा : कोरबा पुलिस के “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत हथियार लेकर सार्वजनिक स्थानों पर दहशत फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में मानिकपुर चौकी पुलिस ने तलवार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 19 जुलाई 2026 को मानिकपुर चौकी पुलिस को सूचना मिली कि प्रेम कुमार साहू (19 वर्ष) निवासी मुड़ापार मुस्लिम बस्ती अपने घर के सामने हाथ में धारदार तलवार लेकर लोगों को धमका रहा है और क्षेत्र में भय का माहौल बना…
