Author: Industrial Impact

कोरबा: जिले के पासान क्षेत्र के गोलाबाहरा गांव में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक जंगली हाथी के हमले में 80 वर्षीय वृद्धा इंद्रकुंवर की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, इंद्रकुंवर अपने घर से लगभग 50 मीटर दूर खेत स्थित खनियार में धान साफ कर रही थीं। इसी दौरान झाड़ियों से अचानक हाथी के आने की आहट सुनाई दी। CG News : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का रफ्तार पकड़ता अभियान, 22 लाख टन से अधिक की खरीदी, किसानों को 5277 करोड़ रुपए भुगतान खतरा भांपते हुए महिला घर की ओर भागने लगीं, लेकिन तभी…

Read More

रायपुर : राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सिलसिला तेजी के साथ जारी हैं। पिछले माह के 14 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी महाअभियान में पांच दिसम्बर को सवेरे 10 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार 22 लाख 39 हजार 433 लाख मीट्रिक टन से अधिक की धान की खरीदी हो चुकी है। अब तक 4 लाख 39 हजार 511 पंजीकृत किसानों ने धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत भुगतान हेतु मार्कफेड द्वारा 5277 करोड़ रूपए जारी किए गए है। चालू खरीफ सीजन के लिए इस वर्ष 27 लाख…

Read More

बिलासपुर : शहर की 27 खोली मेन रोड अचानक तेज धमाकों से दहल उठा। पारिजात कैसल, रिंग रोड–2 निवासी जयंत जोशी, जो पहले पुलिस विभाग में फॉलो गार्ड रह चुका है, नशे की हालत में अपनी स्कॉर्पियो ( सीजी 10सीबी 8777) को इतनी तेज रफ्तार से दौड़ा रहा था कि पूरा इलाका डर के साए में आ गया। कोरबा: पोंडी उपरोड़ा में गोडाउन में भीषण आग, 25 मोटरसाइकिलें जलकर खाक रात करीब 1:30 बजे वह जांजगीर–चांपा से लौटकर सीधे तेज रफ्तार में सड़क पर उतरा और नियंत्रण खोते ही सबसे पहले एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के…

Read More

कोरबा : बांगों थाना क्षेत्र के पोंडी उपरोड़ा में रविवार दोपहर एक मोटरसाइकिल गोडाउन में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गोडाउन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अंदर रखी लगभग 25 मोटरसाइकिलें जलकर खाक हो गईं। घटना से आसपास के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। लोग भागकर अपने और आस-पड़ोस की सुरक्षा सुनिश्चित करने में लगे रहे। रायगढ़ में कोयला खदान विरोध तेज, 14 गांव के ग्रामीण धरने पर; जनसुनवाई स्थगित करने का किया दबाव सूचना मिलते ही कटघोरा नगर पालिका और एरिकेशन की दमकल टीम मौके…

Read More

रायगढ़ : जिले के तमनार ब्लॉक में प्रस्तावित गारे-पेलमा कोल ब्लॉक सेक्टर-1 की जनसुनवाई का ग्रामीणों ने विरोध किया हैं। पिछले 2 दिनों से ग्रामीण जनसुनवाई को निरस्त करने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। इस आंदोलन में तकरीबन 14 गांव के ग्रामीण शामिल हैं। CM साय ने उठाया जमीन दरों का मुद्दा, कहा- ‘ज़रूरत पड़ने पर गाइडलाइन में बदलाव संभव’ तमनार ब्लॉक में जिंदल पावर लिमिटेड को आबंटित कोयला खदान की जनसुनवाई 8 दिसंबर को धौराभांठा मैदान में होनी है। जिसे लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी है और वे नहीं चाहते कि कोई भी कंपनी या कोयला खदान…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ में जमीन खरीद–फरोख्त के लिए जारी नई कलेक्टर गाइडलाइन दरों में भारी बढ़ोतरी के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। कई जिलों में गाइडलाइन दरों में 100% तक वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि कुछ क्षेत्रों में यह बढ़ोतरी 800% तक पहुंच गई है। बिलासपुर में विवाहिता की रहस्यमयी मौत, 10 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव, जांच में बढ़ी सनसनी अचानक बढ़े इन दरों को लेकर आम जनता, व्यापारी, किसान और राजनीतिक दल खुलकर विरोध जता रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्थिति पर संज्ञान लेते हुए स्पष्ट किया है कि सरकार जनता को किसी…

Read More

बिलासपुर : बिलासपुर के बुंदेला गांव में लव मैरिज के 5 साल बाद विवाहिता की घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला और गंभीर हो गया है, जहां 23 वर्षीय जया सांडे की मौत के दस दिन बाद पुलिस ने एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी की अनुमति और राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र खोदकर उसका शव बाहर निकाला। महिलाओं की सरेआम मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR आपको बता दें कि जया की 27 नवंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी, जिसके बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या की आशंका जताते हुए चकरभाठा थाने में…

Read More

कवर्धा : जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो महिलाएं मिलकर एक महिला की बेरहमी से पिटाई करती दिखाई दे रही हैं। हैरानी की बात यह है कि आरोपी महिलाओं के परिजन न सिर्फ मौके पर मौजूद थे, बल्कि मारपीट जारी रखने की हिदायत भी देते नजर आ रहे थे। यह घटना जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के महली गांव की बताई जा रही है। रायगढ़ में हाथी का मंदिर में धावा, रात में जंगल से निकलते ही मचा हड़कंप –…

Read More

रायगढ़ : जिला में हाथियों की मौजूदगी है। रात में जंगल से निकलकर एक हाथी एडू परिसर के गांव के मंदिर में पहुंच गया। जिसका CCTV वीडियो भी सामने आया है। हाथी आने की जानकारी मिलने के बाद हाथी मित्र दल मौके पर पहुंचा और सायरन बजाकर उसे जंगल की ओर भगाया। छाल वन परिक्षेत्र के एडू बीट में शनिवार की रात तकरीबन 10 बजे गांव तक पहुंच गया। जहां दंतैल अकेला विचरण करते हुए गांव के ठाकुर देवरास मंदिर के पास आया और उसके गेट को तोड़कर भीतर चले गया। कोरबा में CISF का महास्वच्छता अभियान, 80 जवानों ने…

Read More

कोरबा : कोयलांचल क्षेत्र में स्वच्छता जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सीआईएसएफ के जवानों ने शनिवार, 6 दिसंबर को बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में लगभग 80 जवानों ने शक्तिनगर गेवरा से दीपका तक करीब 7 किलोमीटर क्षेत्र में श्रमदान कर सार्वजनिक स्थलों की सफाई की। एनएच-43 पर भीषण दुर्घटना: खड़ी ट्रेलर से भिड़ी तेज रफ्तार कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत अभियान के दौरान दीपका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नगर पालिका परिषद क्षेत्र, स्थानीय पार्कों और मुख्य सड़कों पर व्यापक सफाई की गई। जगह-जगह झाड़ू लगाकर कचरा हटाया गया और नगर पालिका के दमकल वाहन से परिसरों…

Read More