- छत्तीसगढ़ राज्य खेल पुरस्कार की अंतरिम लिस्ट जारी, जानिए किन खिलाड़ियों को मिला मौका; 23 अगस्त तक दावा-आपत्ति
- रायगढ़ में ‘ऑपरेशन आघात’ का बड़ा एक्शन, 48 घंटे में 18 किलो से ज्यादा गांजा बरामद; 7 आरोपी गिरफ्तार
- ED की बड़ी कार्रवाई: रियल एस्टेट कारोबारी विश्वास गुप्ता और सजल जैन के ठिकानों पर दबिश
- CG – जनसंपर्क विभाग में बड़ा फेरबदल, 22 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट
- कोरबा पहुंचे वन मंत्री केदार कश्यप, मानव-हाथी संघर्ष रोकने के लिए बनाई जाएगी ठोस रणनीति
- कोरबा: लगातार बारिश के बीच बड़ा हादसा: खारुन नदी में बहा ग्रामीण, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव
- कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: चलती बसों में सोने की चेन झपटने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार
- नशे में गले में जहरीला सांप डालकर घूमता रहा युवक, कई बार डसे जाने के बाद पहुंचा अस्पताल
Author: Industrial Impact
रायपुर. हवा की दिशा में बदलाव से ठंड से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है. माना जा रहा है कि अब चार दिन बाद ही शीतलहर के आसार बन सकते हैं. अभी रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने की स्थिति बन रही है. दिसंबर के पहले पखवाड़े में रायपुर समेत पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ी है. उत्तर के साथ मध्य और दक्षिणी हिस्से में भी शीतलहर जैसे हालात बने रहे. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की सख्त हिदायत: BLO ऐप से गणना पत्रक अपलोड करना अब होगा अनिवार्य मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले तीन चार दिन बर्फ…
रायपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के अद्यतन कार्य की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने सभी रजिस्ट्रीकरण निर्वाचन अधिकारियों (ERO) एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण निर्वाचन अधिकारियों (AERO) को निर्देशित किया कि अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में गणना पत्रकों का भौतिक परीक्षण कर बीएलओ ऐप के माध्यम से अनिवार्य रूप से अपलोड कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं, उनके संबंध में…
कोरबा : कोरबा जिले में धान खरीदी केंद्र में ऑपरेटर पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर 1.70 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी कलेक्ट्रेट में गाड़ी चलाता था और खुद को अधिकारियों से पहचान वाला बताता था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। ढोढ़ीपारा अप्पू गार्डन के पास रहने वाला मनोज कुमार यादव पिता महेश राम यादव उम्र 36 वर्ष, जो कैंटीन में काम करता है, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि दानिश खान पिता स्वर्गीय अनवर खान उम्र…
कोरबा : कोरबा जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत रावणभांटा गांव में रविवार की दोपहर 26 साल का युवक शोले फिल्म की तरह 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया। इस दौरान वह अपनी पत्नी को आवाज देने लगा। उसकी आवाज सुनकर देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसकी सूचना रजगामार चौकी पुलिस को दी गई, जहां चौकी प्रभारी लक्ष्मण खूंटे स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। कोरबा में प्रार्थना सभा को लेकर ईसाई समुदाय और हिंदू संगठनों में विवाद, पुलिस थाने तक पहुंचा मामला घटना की सूचना पर युवक की पत्नी मौके पर पहुंची और पति…
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब एक प्रार्थना सभा को लेकर ईसाई समुदाय और हिंदू संगठनों के बीच विवाद हो गया। मामला थाने तक पहुंच गया, जहां दोनों पक्षों की भीड़ जुटने से माहौल गरमा गया। जानकारी के अनुसार, कटघोरा थाना क्षेत्र के सुतर्रा गांव में ईसाई समुदाय द्वारा एक खेत में पंडाल लगाकर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। इस सभा का नेतृत्व पास्टर बजरंग जायसवाल कर रहे थे। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में आयोजित इस सभा को लेकर आरोप लगाया गया कि ग्रामीणों…
रायपुर : रायपुर स्थित पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय में मेडिको-लीगल मामलों की जांच को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। स्वास्थ्य सेवाओं के सरलीकरण और अत्याधुनिकीकरण के क्रम में क्लिनिकल फॉरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी (CFMT) यूनिट की शुरुआत की गई है। इस यूनिट का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया। इसके साथ ही चिकित्सा महाविद्यालय के नवनिर्मित मुख्य प्रवेश द्वार का भी लोकार्पण किया गया। यह CFMT यूनिट मध्य भारत की पहली और देश की बारहवीं ऐसी इकाई है, जहां मेडिको-लीगल मामलों से जुड़े पीड़ितों की वैज्ञानिक…
जांजगीर-चांपा : चांपा रेल्वे स्टेशन से 9 सवारी लेकर जा रही तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर ग्राम करनौद में सड़क के किनारे जा पलटी। हादसे में सभी यात्रियों को चोट आई है। वहीं, एक व्यक्ति की मौत हुई है। घायलों का बम्हनीडीह स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है। घटना बिर्रा थाना क्षेत्र की है। कोरबा: सुभाष चौक पर सड़क पर तेल फैलने से मचा हड़कंप, कई बाइक सवार घायल मिली जानकारी अनुसार, रविवार की सुबह करीबन 5 बजे चांपा रेलवे स्टेशन से ऑटो चालक ने अपनी ऑटो में क्षमता से ज्यादा 9 सवारीयों को लेकर निकला था। ऑटो की रफ्तार…
कोरबा : शहर के व्यस्त सुभाष चौक पर शनिवार देर रात सड़क पर तेल फैल जाने से अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर फैले तेल की चपेट में आकर कई बाइक और एक्टिवा सवार फिसलकर गिर गए, जिससे उन्हें चोटें आईं। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हादसे की भयावह स्थिति साफ नजर आ रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक पिकअप वाहन में तेल ले जाया जा रहा था। जैसे ही वाहन सुभाष चौक सिग्नल के पास पहुंचा, उसी दौरान पिकअप से भारी मात्रा में तेल सड़क पर गिर गया। इसके बाद सड़क बेहद फिसलन भरी हो…
रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर तक बढ़ाया गया है. इसके पहले विधानसभा का वर्तमान सत्र 17 दिसंबर को खत्म होने वाला था. बढ़ी हुई अवधि के दौरान सदन में वंदे मातरम् पर चर्चा होगी. विधानसभा सत्र के दौरान पहले दिन आज विधायक धर्मजीत सिंह ने दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में नक्सली कमांडर हिड़मा के समर्थन में नारे लगाने वालों का विरोध करते हुए विधानसभा में प्रस्ताव लाकर आलोचना करने की मांग की. लारेंस बिश्नोई गैंग का झांसा देकर ठगी, 6.3 लाख रुपये लेकर फरार हुए जालसाज इसके साथ ही तखतपुर विधायक ने नक्सली…
बिलासपुर : सकरी थाना क्षेत्र के आसमा सिटी में रहने वाले सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त कर्मचारी से साइबर ठगों ने खुद को टेलीकाम का कर्मचारी और क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर छह लाख 30 हजार रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने उन्हें लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया और केस से नाम हटवाने की बात कहते हुए घटना को अंजाम दिया। रुपये मिलते ही जालसाजों ने अपने मोबाइल बंद कर दिए। इससे उन्हें ठगी की जानकारी हुई। शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। सकरी के आसमा सिटी में रहने वाले दिवाकर मंडल (61)…
