Author: Industrial Impact

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बढ़ती भीषण गर्मी के बीच आम लोगों को राहत देने के लिए खाद्य विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में उचित मूल्य की राशन दुकानों के समय में बदलाव किया गया है। अब सभी राशन दुकानें सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहेंगी, ताकि हितग्राही तेज धूप से बचते हुए सुविधाजनक समय पर राशन ले सकें। कोरबा में बड़ी कार्रवाई: लापरवाही पर पटवारी निलंबित, कलेक्टर कुणाल दुदावत का सख्त फैसला तीन माह का चावल वितरण कार्यक्रम जारी प्रदेश में वर्तमान में तीन माह का चावल वितरण कार्यक्रम संचालित…

Read More

कोरबा : कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शासकीय कार्यों के प्रति उदासीनता और घोर लापरवाही बरतने के कारण पटवारी दीपक कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। तहसीलदार भैंसमा द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के आधार पर यह पाया गया कि श्री सिंह ने अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करने में गंभीर अनियमितताएं की हैं, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 का उल्लंघन है। जांच के दौरान ग्राम करूमौहा में राजस्व अभिलेखों के साथ बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ की पुष्टि हुई है, जिसमें खसरा नंबर 176/1/ख/1 के वास्तविक रकबे 0.016 हेक्टेयर को नियम विरुद्ध तरीके से बढ़ाकर 1.600…

Read More

कोरबा : जिले के सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत टीपी नगर फाटक के पास मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब रेलवे ट्रैक पर एक युवक का कटा हुआ शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही फाटक पर तैनात कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सीएसईबी चौकी पुलिस और रेलवे आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।जानकारी के अनुसार, टीपी नगर फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर सुबह तड़के यह शव देखा गया। फाटक पर तैनात गेटमैन महावीर ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी राहगीरों से मिली, जिसके बाद उन्होंने अपने वरिष्ठ…

Read More

रायपुर : राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है. ग्रीष्म लहर तो चल ही रही है. रात में भी उष्ण लहर लोगों को बेचैन कर रहा है. रायपुर में सोमवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा तो बिलासपुर में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया. राजधानी में सोमवार को सुबह से ही सूरज की किरणें चुभने लगी थी. दोपहर में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. वहीं दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए. इससे सूरज की तपन से तो थोड़ी राहत मिली लेकिन उमस बढ़ गई. रायपुर में पिछले दस…

Read More

रायपुर : भारत निर्वाचन आयोग ने दोहराया है कि सभी हितधारक सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000, आईटी नियम, 2021 और आदर्श आचार संहिता सहित मौजूदा कानूनी प्रावधानों के अनुपालन में सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म का जिम्मेदार और नैतिक उपयोग सुनिश्चित करेंगे।आयोग ने निर्देश दिया है कि किसी भी भ्रामक या अवैध एआई-जनित या हेरफेर की गई सामग्री पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के संज्ञान में लाए जाने के 3 घंटे के भीतर कार्रवाई की जाएगी। CG Breaking: जशपुर में प्राइवेट विमान क्रैश, हादसे के बाद मचा हड़कंप… राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और अभियान प्रतिनिधियों के लिए यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि…

Read More

जशपुर : जिले में आज एक बड़ा हादसा हो गया, जहां प्राइवेट विमान आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत की खबर सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। वहीं एसएसपी लाल उमेंद भी घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं। पूरा मामला नारायणपुर क्षेत्र का है। वेेदांता पावर लिमिटेड प्लांट दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच—29 अप्रैल को आमजन से साक्ष्य एवं दस्तावेज आमंत्रित हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जो घटना की भयावहता को दर्शाता है। पहाड़…

Read More

सक्ती – जिले के डभरा ब्लाक के अंतर्गत वेदांता पावर लिमिटेड, सिंघीतराई स्थित प्लांट में 14 अप्रैल 2026 को बॉयलर यूनिट–1 में तकनीकी खराबी के कारण हुई गंभीर दुर्घटना में 34 श्रमिक प्रभावित हुए थे, जिनमें से कई श्रमिकों की मृत्यु हुई। इस गंभीर घटना की तह तक जाने और वास्तविक कारणों का पता लगाने हेतु आयुक्त, बिलासपुर संभाग द्वारा जांच अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। रायगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात, मां ने ढाई साल के मासूम की पत्थर से कुचलकर की हत्या जांच संबंधी कार्यवाही की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु आमजन, प्रत्यक्षदर्शी तथा संबंधित पक्षों…

Read More

रायगढ़ : कापू क्षेत्र के ग्राम पारेमेर फिटिंगपारा से एक बेहद भावुक, हृदय विदारक और गंभीर मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एक मां द्वारा अपने ही ढाई साल के मासूम बेटे की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर देने की यह घटना न केवल अमानवीय है, बल्कि रिश्तों के सबसे पवित्र बंधन को भी शर्मसार करने वाली है। मामले में महिला ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कई कहानियां गढ़ी, लेकिन कापू पुलिस की सूझबूझ, तकनीकी साक्ष्य और वैज्ञानिक पूछताछ के सामने उसका झूठ ज्यादा देर तक टिक नहीं सका और आखिरकार…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड केस में अमित जोगी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई है। जिसके बाद अब अगली सुनवाई 23 अप्रैल को होगी। कोर्ट ने इस मामले में दायर SLP और हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील को एक साथ टैग कर दिया है, यानी अब दोनों मामलों पर संयुक्त सुनवाई होगी। इसी बीच अमित जोगी ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। CG – बिना यूनिफॉर्म दिखे ऑटो ड्राइवर तो कटेगा चालान, प्रशासन ने जारी किए नए निर्देश उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है। जिसमें…

Read More

बिलासपुर जिले में ऑटो चालकों की मनमानी पर अब ट्रैफिक पुलिस ने पूरी तरह शिकंजा कस दिया है। नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी है और अब चालकों के लिए यूनिफॉर्म पहनना भी अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए 7 दिन की समय-सीमा तय की गई है। तय समय के बाद बिना यूनिफॉर्म चलने वाले चालकों पर सीधी कार्रवाई होगी। यातायात पुलिस के मुताबिक, पिछले दो दिनों में 200 से ज्यादा और अप्रैल महीने में अब तक 516 ऑटो चालकों पर नियम उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की जा चुकी है। अभियान लगातार जारी रहेगा। कोरबा में ट्रैफिक पुलिस…

Read More