Author: Industrial Impact

रायपुर : मनेन्द्रगढ़ जिले में पुलिस विभाग ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसके तहत कुल 69 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। यह आदेश जिले की पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह द्वारा जारी किया गया है। इस तबादले में चार सहायक उपनिरीक्षक शामिल हैं, जिन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 13 प्रधान आरक्षकों का भी स्थानांतरण किया गया है। 52 आरक्षकों को भी जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में नए पदस्थापना स्थल पर भेजा गया है। Korba : तालाब में युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप, हादसा या हत्या? जांच…

Read More

कोरबा : सर्वमंगलवा नगर की बरमपुर बस्ती के तालाब में एक युवक की शुक्रवार सुबह तैरती हुई लाश मिली है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान बिलासपुर निवासी केशव यादव के रूप में हुई है. वह कुसमुंडा का खदान के निजी कंपनी में काम करता था. महतारी वंदन योजना: ई-केवाईसी की डेडलाइन बढ़ी, लाभार्थी महिलाओं को मिली राहत जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला कुसमुंबडा थाना के सर्वमंगला चौकी क्षेत्र का है. स्थनीयों की सूचना पर पुलिस प्रभारी वैभव तिवारी और उनकी टीम मौके पर पहुंची. गोताखोरों की सहायता से शव को बाहर निकाला गया. जांजगीर-चांपा…

Read More

रायपुर : राज्य शासन की महतारी वंदन योजना के तहत ई-केवाईसी की समय सीमा बढ़ाकर अब 30 जुलाई कर दी गई है। पहले यह प्रक्रिया 30 जून तक पूरी करनी थी, लेकिन बड़ी संख्या में महिलाओं का सत्यापन बाकी होने के कारण अवधि बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इससे राजनांदगांव जिले की हजारों हितग्राही महिलाओं को राहत मिली है। जांजगीर-चांपा में 27 लाख की ऑनलाइन ठगी, टेलीग्राम पर ‘डबल मुनाफा’ का लालच देकर युवक से धोखाधड़ी जिले में करीब 1.60 लाख से अधिक महिलाओं का ई-केवाईसी सत्यापन किया जाना है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार अब तक…

Read More

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में ऑनलाइन ठगी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां टेलीग्राम के माध्यम से ‘डबल मुनाफा’ का झांसा देकर एक युवक से 27 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की गई। मामले में साइबर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के औरंगाबाद से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं एक अन्य आरोपी की तलाश अभी जारी है। जानकारी के अनुसार, चांपा थाना क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय राजेश कुमार सोनी इस ठगी का शिकार हुए हैं। उन्हें निवेश के नाम पर दोगुना मुनाफा देने का लालच दिया गया…

Read More

रायगढ़ : जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे दो डॉक्टरों पर मारपीट और लूटपाट का गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि, मॉर्निंग वॉक के लिए निकले युवक के साथ नशे की हालत में दोनों इंटर्न डॉक्टरों ने मारपीट की और उसके पास से चांदी की चेन व नकदी लूट ली। छत्तीसगढ़ में सनसनी: देर रात घर में घुसे हमलावर, दो भाइयों पर बरसाई गोलियां, एक की मौत मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित सुदर्शन पांडे शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे अपने दोस्तों के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे।…

Read More

Firing Incident: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में घर में घुसकर 3 नकाबपोश बदमाशों ने दो भाइयों पर गोली चला दी. वारदात में बड़े भाई आयुष कश्यप की मौत हो गई है. वहीं, घायल छोटे भाई आशुतोष कश्यप को जांजगीर के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. मृतक बड़े भाई के सिर और सीने में गोली लगी थी.  आशुतोष को भुजा और गले में लगी है. बदमाशों ने रात करीब साढ़े 12 बजे मौके पर 3 राउंड फायरिंग की थी. सूचना के बाद जांजगीर-चांपा एसपी और सक्ती एसपी मौके पर पहुंच गए. वहीं, बिर्रा थाना पुलिस इस मामले की जांच में…

Read More

रायपुर : सक्ती जिला स्थित वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल को हुए भीषण हादसे में मरने वाले मजदूरों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. हादसे में गंभीर रूप से झुलसे पश्चिम बंगाल के मजदूर विश्वजीत साहू की मौत के साथ यह आंकड़ा बढ़कर 25 पहुंच गया है. जानकारी के अनुसार, हादसे में गंभीर रूप से झुलसे पश्चिम बंगाल के रहने वाले विश्वजीत साहू को रायपुर के श्री शंकरा हॉस्पिटल में अंडर ऑब्जर्वेशन में रखा गया था. इलाज के दौरान उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट आया, जिससे उनकी मौत हो गई. छत्तीसगढ़ के दो प्रमोटी IAS अफसरों को मिला बैच,…

Read More

रायपुर : केंद्रीय लोक कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने छत्तीसगढ़ कैडर के दो प्रमोटी आईएएस अधिकारियों को बैच आवंटित किया है। दोनों अधिकारी एलाइड सर्विसेस संवर्ग से पदोन्नत किए गए हैं। छत्तीसगढ़ में तापमान बढ़ने के संकेत, शनिवार से 3 डिग्री तक चढ़ेगा पारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य वित्त सेवा से आईएएस पद पर पदोन्नत ऋषभ पराशर को 2020 बैच आवंटित किया गया है। वे कैडर सूची में गोपाल वर्मा से नीचे क्रम में रहेंगे। इसके अलावा तरुण कुमार किरण को 2021 बैच अलॉट किया गया है। वे इस बैच के प्रमोटी अधिकारी आशीष टिकरिया के बाद और…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार को भीषण गर्मी पड़ी. पिछले 24 घंटों में विशेष बदलाव नहीं आया. शनिवार से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती  है. आज से 27 अप्रैल तक मध्य क्षेत्र के  कुछ इलाकों में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है. वहीं भीषण गर्मी के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में 1 से 2 सेंटीमीटर तक बारिश हुई. छत्तीसगढ़ में भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव: व्यापमं खत्म, बना नया कर्मचारी चयन मंडल मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका/हवा के अनियमित गति पूर्वी विदर्भ से कोमोरिन क्षेत्र तक तेलंगाना, अंदरूनी कर्नाटक और तमिलनाडु…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरियों की चयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने “छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल अधिनियम” लागू कर दिया है, जिसके साथ ही अब तक भर्ती परीक्षाओं का संचालन कर रहे छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) का अस्तित्व समाप्त हो गया है। व्यापमं का विलय नए गठित “छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल” में कर दिया गया है। नए मंडल के गठन का मुख्य उद्देश्य राज्य के विभिन्न विभागों में तकनीकी और गैर-तकनीकी तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया में एकरूपता लाना…

Read More