Author: Industrial Impact

कोरबा : जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा बिक्री में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। संयुक्त कार्रवाई में थाना कोतवाली और साइबर थाना की टीम ने करीब 1.05 किलोग्राम अवैध गांजा जप्त किया है। फ़िल्म सूचियां और थिएटर शो का समय यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में की गई। कोरबा से रायगढ़ जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 50 से ज्यादा लोग घायल, मची अफरा-तफरी पुलिस…

Read More

जांजगीर-चांपा : जिले में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है. कोरबा के जमनीपाल से यात्रियों को लेकर रायगढ़ के सरिया जा रही बस हादसे का शिकार हो गया है. बस में सवार 50 लोगों घायल हो गए हैं. वहीं 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. लंबे इंतजार के बाद मिली सौगात, बिलासपुर-दिल्ली फ्लाइट सेवा का शुभारंभ आज से जानकारी के मुताबिक, घटना बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के करनाेद में हुई है. यात्री बस कोरबा जिला के जमनीपाली से रायगढ़ जिला के सरिया जा रही थीं. इस दौरान जांजगीर-चांपा जिले के करनाेद के पास बस पलट गई. बस…

Read More

बिलासपुर : बिलासा एयरपोर्ट से तीन मई को दिल्ली के लिए शाम के समय फ्लाइट सेवा शुरू होने जा रही है। यह सुविधा लंबे समय से यात्रियों की मांग रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। इस नई उड़ान सेवा को लेकर यात्रियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की हत्या, चापड़ से गला रेतकर बदमाश फरार इस फ्लाइट की बुकिंग खुलने के महज चार दिनों के भीतर ही टिकट किराया 10 हजार रुपये से अधिक पहुंच गया है। जबकि इसी अवधि में रायपुर से दिल्ली का किराया इससे कम बताया…

Read More

बिलासपुर : शनिवार रात मारपीट के दौरान छोटे भाई को बचाने पहुंचे बड़े भाई की हत्या कर दी गई। बदमाशों ने चापड़ से युवक का गला रेत दिया। वारदात के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव किया। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम अभिषेक यादव (22) है, जो मोपका गुड़ी मोहल्ले का रहने वाला था। उसके चचेरे भाई ओमप्रकाश यादव (16) का कुछ युवकों से विवाद हो गया था। युवकों ने ओमप्रकाश से पिटाई शुरू कर दी। Chhattisgarh Weather : तपती गर्मी से राहत…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव हुआ है. भीषण गर्मी के बाद मौसम ने यू टर्न ले लिया है. राजधानी रायपुर में दिनभर तेज धुप के बाद शाम को आसमान में बादल छाए और रात में तेज अंधड़ चली. इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में प्रदेश के सभी संभागों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. अगले तीन दिनों ने पूरे प्रदेश प्रदेश में अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर IED ब्लास्ट: 4 जवान शहीद,…

Read More

रायपुर : कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर शनिवार को IED ब्लास्ट में 4 जवान शहीद हो गए। फोर्स शनिवार सुबह कोरोसकोडा के जंगल में सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों की बिछाई गई IED को डिप्यूज करते समय अचानक जोरदार धमाका हुआ।मामला छोटेबेठिया थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि धमाका इतना तेज था कि मौके पर मौजूद जवानों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में घायल जवानों का तुरंत रेस्क्यू किया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण 3 जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल जवान परमानंद कोर्राम को बेहतर इलाज के लिए…

Read More

Korba News: कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र में मड़वारानी केबिन के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव खंभे के तार से लिपटा मिला है। आशंका जताई जा रही है कि चलती ट्रेन के गेट पर बाहर खड़े रहने के दौरान युवक खंभे से टकरा गया। स्टेशन मास्टर की सूचना पर उरगा पुलिस और आरपीएफ मौके पर पहुंची। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है। कोरबा में हाथियों का आतंक जारी – कटघोरा के जड़गा रेंज में 4 हाथियों ने मचाई तबाही, 3 घर तोड़े पुलिस के मुताबिक घटना देर रात…

Read More

कोरबा के कटघोरा वनमंडल के जड़गा रेंज में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। पटेल पारा और धोबघट गांव में शुकवार की आधी रात 4 हाथियों ने दस्तक देकर जमकर उत्पात मचाया।शनिवार की सुबह तक डेरा डाले हुए थे हाथियों ने तीन ग्रामीणों के घरों को तोड़ दिया और धान की बोरियों को भी नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद से इलाके में भय का माहौल है और लोग डरे-सहमे हुए हैं। उधारी के पैसों पर खूनी विवाद: गला-मुंह दबाकर की हत्या, रायगढ़ में आरोपी गिरफ्तार वन विभाग के अनुसार बीती रात करीब 12 बजे 4 हाथियों…

Read More

रायगढ़ : कापू पुलिस द्वारा ग्राम कुम्हीचुआ में मिले युवक के शव के मामले में गंभीर जांच करते हुए अंधे हत्याकांड का पर्दाफाश किया गया है। दिनांक 27.04.2026 को देवव्रत तुरी (30 वर्ष) निवासी ग्राम कुम्हीचुआ का शव उसके निर्माणाधीन मकान के पीछे बाड़ी में संदिग्ध परिस्थिति में मिलने की सूचना पर थाना कापू में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मौत दम घुटने और गले की हड्डी टूटने से होना पाए जाने पर हत्या की पुष्टि हुई, जिसके बाद अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।…

Read More

कोरबा। जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर बस्ती मुख्य मार्ग स्थित एक मकान में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में घर के आंगन में खड़ी ऑटो और दुपहिया वाहन आ गए, जो देखते ही देखते धू-धू कर जलने लगे। वहीं आगजनी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, मकान के आंगन में लगे इलेक्ट्रिक बोर्ड में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद आग भड़क गई। कटघोरा चोरी कांड का खुलासा: 2 के बाद 4 और आरोपी गिरफ्तार, सोना-नकदी बरामद आग तेजी से फैलते हुए वहां खड़ी ऑटो और बाइक तक पहुंच गई। घटना…

Read More