Author: Industrial Impact

रायगढ़ : ऐतिहासिक पुरातात्विक स्थल सिंघनपुर गुफा में शोध करने पहुंचे रायपुर की अलग-अलग यूनिवर्सिटी के 4 शोधकर्ता और 1 वैज्ञानिक पर मधुमक्खियों के बड़े झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें डायल 108 और वन विभाग के कर्मचारियों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर स्थित सिंघनपुर गुफा में अक्सर दूर-दराज से शोधकर्ता अध्ययन और शोध कार्य के लिए पहुंचते हैं। शनिवार को रायपुर की अलग-अलग यूनिवर्सिटी से पांच सदस्यीय टीम यहां शोध करने पहुंची थी। टीम…

Read More

बिलासपुर : बिलासपुर में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तोरवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र में की गई छापेमार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 10 वारंट तामील किए हैं, जिनमें 08 गैर-जमानती और 02 जमानती वारंट शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से गैर-जमानती वारंटियों को जेल भेज दिया गया। खेल कोटे से भर्ती घोटाला: CBI की बड़ी कार्रवाई, रायपुर-बिलासपुर DRM दफ्तर में छापेमारी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में लगातार फरार…

Read More

रायपुर : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम ने खेल कोटे से जुड़ी भर्ती में कथित अनियमितता व गड़बड़ी के मामले में शनिवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत रायपुर व बिलासपुर रेल मंडल कार्यालयों में दबिश दी. दस्तावेजों की पड़ताल के बाद दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम शनिवार सुबह डीआरएम कार्यालय पहुंचकर जांच शुरू की. खेल कोटे से की गई नियुक्तियों में नियमों की अनदेखी, दस्तावेजों में हेराफेरी व अयोग्य अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचने की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई. रायगढ़ में हाथी का कहर: जंगल में…

Read More

रायगढ़ : जिले में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत हो गई। वह जलाऊ लकड़ी लेने जंगल गया था, लेकिन रातभर घर वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह उसकी लाश जंगल में मिलने के बाद घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। मामला कापू रेंज का है। धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इंदकालो निवासी मालिकराम बंजारा (55) शुक्रवार को जलाऊ लकड़ी लेने छेनापतरा जंगल गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुट गए। CG Weather Update: राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, लोगों…

Read More

रायपुर : राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में शनिवार को आषाढ़ जैसी झमाझम बारिश हुई. तेज अधड़ और गरज-चमक का असर देखने को मिला. कुछ स्थानों पर बड़े पेश धराशाई हो गए, जिससे आवागमन बाधित रहा. इसके कारण वाहनें क्षतिग्रस्त भी हुई. रविवार सुबह तक पेड़ नहीं हटाए गए हैं. छत्तीसगढ़ में बस्तर संभाग को छोड़कर प्रदेश के शेष हिस्से में सोमवार को मौसम साफ होने लगेगा. आसमान अपेक्षाकृत साफ होगा और दिन के तापमान में वृद्धि होगी. वहीं मई के आखिरी सप्ताह तक कुछ इलाकों पर लू चलने की स्थिति बन सकती है. पूर्व-पश्चिम द्रोणिका पश्चिमी मध्य…

Read More

रायगढ़ : जिले के तुमीडीह के चर्चित महिला वकील हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को सक्ती से गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतका के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे, लेकिन आरोपी के शादीशुदा होने के कारण दोनों के बीच लगातार विवाद होता रहता था। कोरबा : कटघोरा के झोराघाट में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए युवक की डूबने से मौत पुलिस के अनुसार, प्रेमिका द्वारा लगातार दबाव और आए दिन होने वाले झगड़ों से परेशान होकर प्रेमी ने महिला वकील की गला दबाकर…

Read More

कोरबा : झोराघाट में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। पिकनिक मनाने गए एक युवक की नदी के गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिसकी असमय मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटघोरा मेन रोड निवासी अलाउद्दीन (पिता ताजुद्दीन) अपने परिवार के साथ झोराघाट पिकनिक मनाने पहुंचे थे। परिवार के लोग छुट्टी का आनंद ले रहे थे, तभी अलाउद्दीन नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक…

Read More

कोरबा – सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को कोरबा जिले के लेमरू पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राही धरम सिंह के नव निर्मित आवास का उद्घाटन एवं गृह प्रवेश कराया। वर्षों तक कच्चे मकान में कठिन परिस्थितियों में जीवन बिताने वाले धरम सिंह के परिवार के लिए यह दिन किसी उत्सव से कम नहीं रहा। मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और नए घर के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री साय ने आवास का अवलोकन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सम्मान, सुरक्षा…

Read More

रायपुर : राजधानी रायपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कांस्टेबल की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। मृतक आरक्षक रमाकांत सिंह माना थाने में पदस्थ थे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है। अब ‘सरपंच पति’ नहीं चलाएंगे पंचायत! छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, जारी हुआ सख्त आदेश दरअसल, माना थाने में पदस्थ आरक्षक रमाकांत सिंह अपने साथियों के साथ वीआईपी रोड स्थित पुजारी फार्म पहुंचे थे। इसी बीच उनकी लाश फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में मिली। कांस्टेबल के साथ आये…

Read More

रायपुर : पंचायती राज व्यवस्था में निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों की वास्तविक भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने बड़ा कदम उठाया है. विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि पंचायतों में महिलाओं के लिए आरक्षण का उद्देश्य केवल औपचारिक प्रतिनिधित्व नहीं बल्कि उन्हें निर्णय प्रक्रिया का स्वतंत्र और प्रभावी हिस्सा बनाना है. जारी निर्देश के अनुसार, अब ग्राम पंचायत, जनपद एवं अन्य पंचायत बैठकों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएगी. किसी भी रिश्तेदार, प्रतिनिधि या अन्य व्यक्ति को उनके स्थान पर बैठक में भाग लेने की अनुमति नहीं…

Read More