Author: Industrial Impact

कोरबा : जिले में ट्रक ड्राइवर के साथ अमानवीय व्यवहार और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। स्टेपनी चोरी के शक में ट्रक मालिक और उसके साथियों द्वारा ड्राइवर को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने, कपड़े उतरवाकर अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने इस मामले में ट्रक मालिक समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित धर्मेंद्र कुमार देवांगन (33) कोरबा के पोड़ी थाना क्षेत्र के आर्टिसन ब्लॉक वार्ड-05 का निवासी है और ट्रक चालक के रूप में काम करता है। वह ट्रक…

Read More

कोरबा में  कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश एवं उप संचालक खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में गौण खनिजों के अवैध उत्खनन व परिवहन के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत खनिज विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जांच के दौरान खनिज रेत, गिट्टी और मिट्टी के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर कुल 3 जेसीबी मशीनें और 16 ट्रैक्टर जप्त किए गए। विभाग की उड़नदस्ता टीम ने डौका गुड़ा से 1 ट्रैक्टर, विजयपुर से 2 ट्रैक्टर, सुतर्रा से 1 ट्रैक्टर और…

Read More

कोरबा : जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मानिकपुर में शनिवार को एक दर्दनाक मामला सामने आया। घरेलू विवाद के बाद 32 वर्षीय संगीता मरावी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतका के पति बलिराम मरावी पर पत्नी की मौत का आरोप लग रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव परीक्षण के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, बलिराम और संगीता मरावी के बीच बीती रात किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर…

Read More

बिलासपुर : अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या कर शव के टुकड़े कर पानी की टंकी में छिपाने और नकली नोट छापने के मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. बिलासपुर की विशेष न्यायाधीश (एनआईए) अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है. कोर्ट ने हत्या, साक्ष्य मिटाने और नकली नोट रखने के मामले में अलग-अलग सजाएं सुनाईं. यह फैसला विशेष न्यायाधीश सिराजुद्दीन कुरैशी की अदालत ने सुनाया है. रायगढ़ में हाथी शावक की मौत से हड़कंप, 5 महीने में 8 हाथियों की मौत से चिंता बढ़ी; वन विभाग ने शुरू की जांच…

Read More

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तालाब किनारे एक हाथी के बच्चे का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। बीती रात नहाते समय पानी में डूबने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी के बाद वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। मामला धरमजयगढ़ के छाल रेंज का है। जिले में जनवरी माह से आज तक कुल 8 हाथी के बच्चों की मौत हो चुकी है। मिली जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में ही इन दिनों कुल 140 हाथी अलग-अलग दल में विचरण कर रहे…

Read More

कोरबा : नौतपा शुरू होने से पहले ही पड़ रही भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित करना शुरू कर दिया है। इंसानों के साथ पशु-पक्षियों पर भी इसका असर साफ दिखाई देने लगा है। नगर पंचायत पाली में बड़ी संख्या में चमगादड़ों की मौत हीट स्ट्रोक से हो गई है। पेड़ों पर डेरा जमाए चमगादड़ तेज गर्मी नहीं झेल पा रहे हैं और नीचे गिरकर दम तोड़ रहे हैं। एक पेड़ में तो उलटा लटके हुए अवस्था में ही कई चमगादड़ों की मौत हो गई। कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई: आत्महत्या के लिए उकसाने…

Read More

कोरबा जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नीलकुमारी चौहान के रूप में हुई है, जो मूल रूप से ग्राम महेदी, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा की निवासी है। वर्तमान में वह हंसमुनड़ा कोहड़िया क्षेत्र में रह रही थी। एयरपोर्ट पर रील्स बनाना अब बैन, DGCA और BCAS ने जारी की नई सख्त गाइडलाइन पुलिस के अनुसार, 10 मई…

Read More

रायपुर : सोशल मीडिया के लिए रील्स, वीडियो और फोटो खिंचवाना एक शौक नहीं, बल्कि ट्रेंड बन चुका है. लेकिन अब शौक आपको महंगा पड़ सकता है. डीजीसीए और ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्यूरिटी ने नियमों में सख्ती करते हुए नई गाइडलाइन जारी की है. छत्तीसगढ़ में सूरज बरसा रहा आग, राजनांदगांव सबसे गर्म, 18 जिलों में लू चलने की चेतावनी अब हवाई यात्री एयरपोर्ट के सुरक्षा होल्ड एरिया पर रील बनाना पूरी तरह से बैन रहेगा. साथ ही हवाई जहाज के खड़े होने वाली जगह और बस से यात्रियों को विमान ले जाने तक वाले स्थान पर रुककर रील, फोटो या वीडियो बनाना भी प्रतिबंधित कर…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना हुआ है. पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो पॉकेट में गर्मी की लहर चलने की संभावना जताई है. 5 दिनों के बाद ही गर्म हवाओं से राहत के आसार हैं. सड़क नहीं, गाड़ी नहीं… बहू ने सास को पीठ पर उठाया, पेंशन लेने 9 किमी पैदल चल कर पहुंची बैंक राजनांदगांव में तापमान 46 डिग्री दर्ज प्रदेश में शनिवार को मौसम शुष्क रहा और एक दो पॉकेट में गर्मी की लहर चली. इस दौरान सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान…

Read More

अंबिकापुर : मैनपाट क्षेत्र की एक बहू अपनी 90 वर्षीय बुजुर्ग सास को पेंशन के लिए हर महीने कई किलोमीटर पैदल चलकर बैंक ले जाने को मजबूर है। यह दृश्य जमीनी स्तर पर सरकारी योजनाओं और वास्तविकताओं के बीच की खाई को उजागर करता है। ग्राम कुनिया जंगलपारा की रहने वाली सुखमनिया बाई अपनी लाचार सास को पीठ पर बैठाकर पथरीले रास्तों, नदी-नालों और ऊबड़-खाबड़ पगडंडियों से होते हुए ‘नर्मदापुर सेंट्रल बैंक’ तक लेकर आती हैं। हर बार यह यात्रा करीब 9 किलोमीटर की होती है, जिसे बहू मजबूरी में अकेले पूरा करती है। CG – काम के दौरान बाल…

Read More