- कोरबा नगर निगम की संपत्तियों की नीलामी होगी ऑनलाइन, 7.5 से 15 करोड़ तक की प्रॉपर्टी की एमआईसी को मंजूरी
- कोरबा: रोक के बावजूद नाले में उतारी स्कॉर्पियो, लापरवाही पर पुलिस ने दर्ज की FIR
- CGPSC घोटाला मामला: आरती वासनिक और ललित गनवीर को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, जमानत मंजूर
- उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 2 सितंबर को रायपुर दौरे पर, AIIMS के दीक्षांत समारोह में होंगे मुख्य अतिथि
- कोरबा के ट्रांसपोर्टर ने बिलासपुर के लॉज में की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद
- चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की सेवानिवृत्ति के बाद जस्टिस कृष्ण राम महापात्र संभालेंगे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की कमान
- कोरबा में हाथियों का चौतरफा उत्पात, धान-मकई की फसल रौंदकर किसानों को पहुंचाया भारी नुकसान
- कोरबा में महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में बहू पर लगाए गंभीर आरोप
Author: Industrial Impact
रायपुर : चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति मिली है, जिसके लिए CM साय ने PM मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आगे कहा, छत्तीसगढ़ के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को नई गति देने वाले ₹755 करोड़ के चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति प्रदान करने हेतु माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार। https://youtu.be/gtHYgjGqkkU छत्तीसगढ़ में मानसून से पहले भीषण उमस और पारा 42°C पार; रायपुर समेत कई इलाकों में आज अंधड़-बारिश का अलर्ट यह परियोजना न केवल कोयला परिवहन क्षमता को सुदृढ़ करेगी, बल्कि…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री से पहले तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी है. इस बीच मंगलवार को राजधानी रायपुर के कुछ इलाकों में अंधड़ के साथ बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई. इसके बाद तेज धूप के कारण रात तक उमस से लोग परेशान होते रहे. बिलासपुर में पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया है. रेत विवाद का खौफनाक अंत: फॉर्च्यूनर में जिंदा जलाए गए भाजपा नेता, इलाज के दौरान भाई की भी मौत; पूरे इलाके में तनाव मौसम विभाग ने जानकारी दी कि उत्तरी इलाकों में अधिकतम तापमान 2 डिग्री तक बढ़ा है. संभावना है कि अगले…
कोरिया : जिले में रेत तस्करी के विवाद में भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष को जिंदा जलाकर मार दिया गया। आरोप है कि रेत कारोबार से जुड़े लोगों ने उनके घर के सामने उनकी फॉर्च्यूनर कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में गंभीर रूप से झुलसे शिक्षक की अंबिकापुर में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।…
रायपुर : छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुंदरराज पी. को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। केंद्र सरकार ने उनकी प्रतिनियुक्ति को मंजूरी देते हुए उन्हें राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में महानिरीक्षक (IG) पद पर नियुक्त किया है। बिलासपुर में कबाड़ माफिया पर बड़ी कार्रवाई: 83 क्विंटल चोरी का सामान जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार पी. सुंदरराज छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अपनी प्रभावी कार्यशैली, सुरक्षा रणनीतियों और सफल अभियानों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बस्तर समेत कई संवेदनशील इलाकों में कानून-व्यवस्था और नक्सल विरोधी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कोरबा में ग्रीन जोन पर अवैध…
बिलासपुर : जिले में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ पुलिस और रेलवे की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कबाड़ माफिया के ठिकाने पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई में करीब 83 क्विंटल से अधिक कबाड़ बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 14 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई बिल्हा थाना क्षेत्र के आमापारा इलाके में कबाड़ कारोबारी इमरान कुरैशी के ठिकाने पर की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वहां चोरी का कबाड़ बड़ी मात्रा में…
कोरबा के मुड़ापार स्थित अंबेडकर भवन के पास नगर निगम के हरेभरे ग्रीन जोन में अवैध कब्जे का खेल बेखौफ चल रहा है। यहां कई एकड़ शासकीय जमीन पर हरे-भरे पेड़ काटकर अवैध प्लाटिंग की जा रही है। आरोप है कि इस कब्जे में आम लोगों के साथ नगर निगम का कर्मचारी भी शामिल है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अंबेडकर भवन के बाजू वाली सरकारी जमीन, जो ग्रीन जोन के रूप में चिन्हित है, वहां पिछले कुछ दिनों से लगातार पेड़ काटे जा रहे हैं। जमीन को समतल कर…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। मंत्रालय स्थित महानदी भवन से जारी आदेश के तहत राज्य की 27 जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) के प्रभार में फेरबदल किया गया है। इस निर्णय के बाद कई जिलों में अधिकारियों की नई पदस्थापना तय हो गई है। जारी आदेश के अनुसार बलौदाबाजार, धमतरी, बालोद, दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा और मुंगेली सहित विभिन्न जिलों की जनपद पंचायतों में पदस्थ सीईओ का तबादला किया गया है। कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि कई को अन्य जिलों में स्थानांतरित किया गया है।…
रायपुर : पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों को ग्राम सभाओं के माध्यम से ग्रामीण विकास, पंचायतों की वित्तीय स्थिति, आवास योजनाओं, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय विकास कार्यों जैसे जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और निर्णय लेने का अधिकार दिया गया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून को ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभाओं में आवास प्लस 2.0 की स्थायी प्रतीक्षा सूची सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक की हत्या से हड़कंप, आरोपियों की तलाश में पुलिस पात्र हितग्राहियों की…
बिलासपुर : सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा स्थित गणेश नगर में आज सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गली के बीचों-बीच शव पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची सिरगिट्टी पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा एक्शन: DMF घोटाले की जांच में रायपुर समेत कई जिलों में छापेमारी बता दें कि मृतक की पहचान गणेश…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की बड़ी कार्रवाई ने राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को ईडी ने एक साथ छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई जिला खनिज न्यास (DMF) से जुड़े कथित घोटाले की जांच के सिलसिले में की जा रही है। नीट परीक्षा में पारदर्शिता के लिए बड़ा कदम, भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक सूत्रों के मुताबिक ईडी की टीमों ने रायपुर, दुर्ग, धमतरी, अंबिकापुर और महासमुंद सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर दबिश दी है।…
