बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर जिसे शिक्षा की राजधानी (एजुकेशन हब) कहा जाता है, यहां के आचार्या कोचिंग क्लासेज के तथाकथित मैनेजेमेंट अधिकारियों ने बीते 5 नवंबर को बीच सड़क पर ट्यूटर अभय अग्रवाल को थप्पड़ों और गालियों की बरसात में डुबो दिया। महिला और मासूम बच्चे के सामने अपशब्दों की बौछार करते हुए शिक्षक का पेन-चश्मा तक फेंक दिया। इसे लेकर शहर में जनाक्रोश था जो सोमवार को फूटा। पुलिस को सुरक्षा घेरा बनाना पड़ा। आखिरकार संस्था ने दोनों आरोपित कर्मचारियों आदिल और सर्वेश को नौकरी से हटाने पर सहमति दी।
13 दिन में 9 बैच फेल: छत्तीसगढ़ सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, सभी दवाओं पर अनिवार्य हुआ बारकोड सिस्टम
तारबाहर थाना अंतर्गत लिंक रोड स्थित सीएमडी पीजी कालेज के सामने घटित इस शर्मनाक घटना ने शिक्षा व्यवस्था की सच्चाई खोलकर रख दी थी। आचार्या कोचिंग क्लासेज के दो “गुंडे” आदिल और सर्वेश ने एक ट्यूटर को बीच सड़क पर पीट डाला, क्योंकि वह उनके छात्रों से बातचीत कर रहा था। आरोप है कि ट्यूटर बच्चों को अपने ट्यूशन में बुला रहा था, पाम्पलेट दे रहा था।
किसानों के लिए बड़ी राहत: अब घर बैठे मिलेगा धान खरीदी का टोकन, लॉन्च हुआ ‘तुहर टोकन’ मोबाइल ऐप
इसे लेकर दोनों शिक्षकों ने गुस्से में हाथापाई शुरू कर दी। कोचिंग के दोनों गुंडे महिला और बच्चे के सामने ट्यूटर को थप्पड़ मारते और अपशब्द बोलते नजर आते हैं। आसपास के लोग बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन शिक्षकों की दबंगई जारी रही। आसपास लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर डाली तो शहर में खलबली मच गई।


