CG Exam: विद्युत क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। छत्तीसगढ़ अनुज्ञापन मंडल विद्युत, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित तारमिस्त्री परीक्षा जुलाई 2026 में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन पत्र जमा करने की तिथि 01 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर 30 अप्रैल 2026 तक निर्धारित की गई है।
कोरबा में बड़ा हादसा: मालगाड़ी से कोयला चोरी करते नाबालिग को लगा करंट, हालत गंभीर
रायपुर में आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए इच्छुक आवेदक आवेदन पत्र कार्यालय कार्यपालन अभियंता (विद्युत सुरक्षा) एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक, छत्तीसगढ़ 246 आम बगीचा, सुंदर नगर, रायपुर में प्राप्त कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की वेबसाइट पर एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 के आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
गरीबों के चेहरे पर मुस्कान! छत्तीसगढ़ ने 6 लाख से ज्यादा आवास बनाकर बनाया रिकॉर्ड
एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किए अभ्यर्थी अपने आवेदन में त्रुटि सुधार 30 मार्च तक कर सकते हैं। परीक्षा 14 मई को संभावित है। ऐसे ही पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन 6 अप्रैल तक किए जा सकते हैं। आवेदन में त्रुटि सुधार 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक किए जा सकेंगे। परीक्षा 21 मई को संभावित है।


