रायपुर – छत्तीसगढ़ में ACB की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्यवाही की है। एंटी करप्शन की टीम ने एमसीबी जिले के नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के CMO और एकाउंटेंट को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ACB की इस कार्यवाही से कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। पूरा मामला बिल पास करने के बदले रिश्वतखोरी का है।

प्राप्त जानकारी अनुसार नगर पालिका परिषद महेंद्रगढ़ में ठेकेदार चंद्रमणि वर्मा द्वारा दो वार्डो में सीसी रोड तथा करीब 2 महीने पहले लगभग 19 लाख 50 हजार की लागत से रिटर्निंग वाल का निर्माण किया गया। लेकिन काम पूरा होने के बावजूद उनका फाइनल बिल पास नहीं किया जा रहा था।
CG News: 1 अप्रैल से मैनुअल चालान पर लगेगा पूर्ण विराम, छत्तीसगढ़ में शुरू होगा 100% ऑनलाइन सिस्टम
ठेकेदार ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि बिल पास करने के वजह से 53 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई थी जिसमें से वह 20 हजार रुपए पहले ही दे चुका था। फिर भी फाइल आगे नहीं बढ़ाई जा रही थी। अधिकारों के प्रताड़ना से तंग आकर उसने अपनी परेशानी ACB को दी।

असामाजिक तत्वों का तांडव: किसान के ब्यारा में लगाई आग, ट्रैक्टर और पैराकुटी मशीन जलकर खाक
सूचना मिलने के बाद ACB की टीम ने मामले की वास्तविकता की जांच करते हुए टीम गठित कर रेड मारने की योजना बनाई। जैसे ही ठेकेदार द्वारा 33 हजार रुपए देने सीएमओ कार्यालय पहुंचा तभी पैसा अकाउंटेंट को देने की बात कही गई। ठेकेदार ने जैसे ही अकाउंटेंट को पैसा दिया तभी एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
छत्तीसगढ़ में फिर लौटेगी गर्मी, 27 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान
एसीबी की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए अपने कस्टडी मे ले लिया है और उसने पूछताछ की जा रही है।


