Close Menu
    What's Hot

    CG Crime: लूट के बाद युवक को बेहोश कर नदी में फेंका, 7 महीने बाद खुला मर्डर का राज, दो आरोपी गिरफ्तार

    February 20, 2026

    बालकोनगर गोलीकांड का खुलासा: साहिल मसीह जेल भेजा गया, हथियार सप्लायर विवेक सिंह की तलाश जारी

    February 20, 2026

    कोरबा में दर्दनाक हादसा: आंगन में खेलते समय खौलती दाल गिरने से मासूम की मौत

    February 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CG Crime: लूट के बाद युवक को बेहोश कर नदी में फेंका, 7 महीने बाद खुला मर्डर का राज, दो आरोपी गिरफ्तार
    • बालकोनगर गोलीकांड का खुलासा: साहिल मसीह जेल भेजा गया, हथियार सप्लायर विवेक सिंह की तलाश जारी
    • कोरबा में दर्दनाक हादसा: आंगन में खेलते समय खौलती दाल गिरने से मासूम की मौत
    • रायगढ़ में दर्दनाक हादसा: साड़ी के झूले में फंसी 4 साल की मासूम, मौके पर मौत
    • Swami Atmanand School Recruitment 2026: शिक्षकीय और गैर-शिक्षकीय पदों पर बंपर वैकेंसी, आवेदन प्रक्रिया शुरू
    • रायगढ़, बालोद और महासमुंद में नई गाइडलाइन दरें लागू, IG ने जिला मूल्यांकन समिति के प्रस्ताव पर लगाई मुहर
    • रायगढ़ के जंगल में 11 हाथियों का दल, दो नन्हें शावकों को घेरे में लेकर करता दिखा विचरण
    • दिल दहला देने वाली वारदात: युवक को बेरहमी से पीटकर पेट्रोल डाल जिंदा जलाया, इलाके में फैली दहशत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»CG Crime: लूट के बाद युवक को बेहोश कर नदी में फेंका, 7 महीने बाद खुला मर्डर का राज, दो आरोपी गिरफ्तार
    CHHATTISGARH

    CG Crime: लूट के बाद युवक को बेहोश कर नदी में फेंका, 7 महीने बाद खुला मर्डर का राज, दो आरोपी गिरफ्तार

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactFebruary 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    बिलासपुर : लूटपाट और हत्या के मामले में पुलिस ने सात माह बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। बिलासपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के पचरीघाट पुल के पास बैठे युवक से बदमाशों ने मारपीट की। इसमें युवक बेहोश हो गया। बदमाशों ने उसकी जेब से रुपये और मोबाइल निकाल लिए। इसके बाद बेहोश युवक को नदी में फेंक दिया। युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पुलिस ने युवक के मोबाइल को खोजने प्रयास किया। मोबाइल मिलने के बाद पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तब पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ।

    बालकोनगर गोलीकांड का खुलासा: साहिल मसीह जेल भेजा गया, हथियार सप्लायर विवेक सिंह की तलाश जारी

    सीपत क्षेत्र के नरगोड़ा में रहने वाला राजेंद्र सूर्यवंशी (25) शहर में रहकर रोजी-मजदूरी करता था। अरपा नदी में 15 जुलाई 2025 को उसका शव मिला था। इसकी सूचना पर पुलिस की टीम ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया। इसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई।

    जांच के दौरान परिजन ने बताया कि युवक का मोबाइल गायब है। लूटपाट की आशंका पर पुलिस ने युवक के मोबाइल की तलाश की। इसी दौरान पता चला कि राजेंद्र का मोबाइल पचरीघाट में रहने वाला शनि गंधर्व चला रहा है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें वह गोलमोल जवाब दे रहा था। इसके बाद पुलिस ने युवक के साथियों की जानकारी जुटाई। इसमें पता चला कि एक नाबालिग से उसकी दोस्ती है। पुलिस ने नाबालिग से पूछताछ की। तब पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ।

    नाबालिग से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने एक बार फिर से शनि को हिरासत में लिया। इस बार पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तब उसने बताया कि वह विकास उर्फ भोले केंवट (20) के साथ शनिचरी से शराब पीकर नए पुल से पचरीघाट की ओर आ रहा था। पुल पर राजेंद्र अकेले बैठा था। उससे लूटपाट करने के लिए दोनों ने मारपीट की। इसमें राजेंद्र बेहोश हो गया। शनि और विकास ने उसकी जेब से रुपये और मोबाइल निकाल लिए। इसके बाद बेहोश शनि को पुल से नदी में फेंक दिया। आरोपियों का बयान दर्ज कर पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया है। न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया है।

    कोरबा में दर्दनाक हादसा: आंगन में खेलते समय खौलती दाल गिरने से मासूम की मौत

    दो बार थाने लाए, हर बार गोलमोल जवाब देता रहा आरोपी

    युवक की लाश मिलने के बाद पुलिस उसके मोबाइल को सर्विलांस में रखकर तलाश कर रही थी। जनवरी महीने में सूचना मिली कि राजेंद्र के मोबाइल को पचरीघाट में रहने वाला शनि गंधर्व चला रहा था। तब पुलिस उसे लेकर थाने आ गई। पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल जब्त किया। पूछताछ में उसने मोबाइल को पुल के पास लावारिस हालत में पाना बताया। दिनभर चली पूछताछ में वह लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा। तब उसे छोड़ दिया गया। इसके बाद उसे एक बार फिर से थाने लाया गया। तब भी वह गोलमोल जवाब दे रहा था। इसी बीच पुलिस ने एक नाबालिग से पूछताछ की। नाबालिग ने बताया कि शनि और विकास ने मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया था। नाबालिग से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने विकास को भी पकड़ लिया। इसके बाद दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleबालकोनगर गोलीकांड का खुलासा: साहिल मसीह जेल भेजा गया, हथियार सप्लायर विवेक सिंह की तलाश जारी

    Related Posts

    बालकोनगर गोलीकांड का खुलासा: साहिल मसीह जेल भेजा गया, हथियार सप्लायर विवेक सिंह की तलाश जारी

    February 20, 2026

    कोरबा में दर्दनाक हादसा: आंगन में खेलते समय खौलती दाल गिरने से मासूम की मौत

    February 20, 2026

    Swami Atmanand School Recruitment 2026: शिक्षकीय और गैर-शिक्षकीय पदों पर बंपर वैकेंसी, आवेदन प्रक्रिया शुरू

    February 20, 2026
    Top Posts

    CG Crime: लूट के बाद युवक को बेहोश कर नदी में फेंका, 7 महीने बाद खुला मर्डर का राज, दो आरोपी गिरफ्तार

    February 20, 2026

    बालकोनगर गोलीकांड का खुलासा: साहिल मसीह जेल भेजा गया, हथियार सप्लायर विवेक सिंह की तलाश जारी

    February 20, 2026

    कोरबा में दर्दनाक हादसा: आंगन में खेलते समय खौलती दाल गिरने से मासूम की मौत

    February 20, 2026

    रायगढ़ में दर्दनाक हादसा: साड़ी के झूले में फंसी 4 साल की मासूम, मौके पर मौत

    February 20, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    CG Crime: लूट के बाद युवक को बेहोश कर नदी में फेंका, 7 महीने बाद खुला मर्डर का राज, दो आरोपी गिरफ्तार

    By Industrial ImpactFebruary 20, 2026

    बिलासपुर : लूटपाट और हत्या के मामले में पुलिस ने सात माह बाद दो आरोपियों…

    बालकोनगर गोलीकांड का खुलासा: साहिल मसीह जेल भेजा गया, हथियार सप्लायर विवेक सिंह की तलाश जारी

    February 20, 2026

    कोरबा में दर्दनाक हादसा: आंगन में खेलते समय खौलती दाल गिरने से मासूम की मौत

    February 20, 2026

    रायगढ़ में दर्दनाक हादसा: साड़ी के झूले में फंसी 4 साल की मासूम, मौके पर मौत

    February 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    CG Crime: लूट के बाद युवक को बेहोश कर नदी में फेंका, 7 महीने बाद खुला मर्डर का राज, दो आरोपी गिरफ्तार

    February 20, 2026

    बालकोनगर गोलीकांड का खुलासा: साहिल मसीह जेल भेजा गया, हथियार सप्लायर विवेक सिंह की तलाश जारी

    February 20, 2026

    कोरबा में दर्दनाक हादसा: आंगन में खेलते समय खौलती दाल गिरने से मासूम की मौत

    February 20, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.