कोरबा : कोरबा जिले में सरकारी कामकाज में पारदर्शिता और ईमानदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। इसी कड़ी में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री कुणाल दुदावत ने तहसील कार्यालय कटघोरा में पदस्थ सहायक ग्रेड-02, श्रीमती मंजू कृष्णा धिरही को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड (निलंबित) कर दिया है। यह पूरा मामला तब सामने आया जब अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कटघोरा के पास एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।
CG Weather Today: प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, कई जिलों में तेज बारिश के आसार
आवेदक श्री किशन कुमार ने आरोप लगाया था कि तहसील कार्यालय में नक़ल जारी करने के बदले उनसे अवैध रूप से पैसों (रिश्वत) की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता ने अपने दावों को सच साबित करने के लिए एक वीडियो रिकॉर्डिंग भी सबूत के तौर पर पेश की थी। एसडीएम कटघोरा द्वारा मामले की बारीकी से जांच और वीडियो परीक्षण करने के बाद, कर्मचारी के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश करते हुए एक रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी गई थी।
गेवरा परियोजना प्रभावितों ने उठाई रोजगार की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर कोरबा ने पाया कि संबंधित महिला कर्मचारी का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 के बिल्कुल विपरीत है। इसके बाद छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें तुरंत निलंबित कर दिया गया।


