अंबिकापुर में बहुचर्चित महिला रेप-हत्या कांड के फरार इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पांडा उर्फ मिथुन को घटना के आठवें दिन शुक्रवार को एमसीबी जिले के चिरमिरी से पकड़ा गया है। उसकी गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही अंबिकापुर पुलिस टीम चिरमिरी के लिए रवाना हो गई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना 2-3 अप्रैल की दरमियानी रात रिंग रोड से लगे एक मटन शॉप में हुई थी। महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के निजी अंग में प्लास्टिक की बोतल मिली थी। उसकी पसलियों की 12 हड्डियां टूटी थीं और फेफड़े व दिल फटे थे।
छत्तीसगढ़ में प्रवासी मजदूरों को राहत, 5 किलो LPG सिलेंडर देगी सरकार
सिर पर भी गहरे चोट के निशान पाए गए थे। पुलिस जांच में आरोपी की पहचान पांडा उर्फ मिथुन के रूप में हुई। वह घटना के बाद से फरार चल रहा था। आरोपी पहले से महिला के संपर्क में था और दोनों साथ में कबाड़ बीनने का काम करते थे। आरोपी मूल रूप से सूरजपुर जिला के प्रतापपुर का निवासी है। वह पिछले करीब सात वर्षों से अंबिकापुर में रह रहा था। घटना के बाद आरोपी को अंतिम बार रेलवे स्टेशन के पास देखा गया था। उसकी सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिली थी। पुलिस ने उसकी तलाश में सिलफिली क्षेत्र में ड्रोन कैमरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया था।
Korba Crime News: पुलिसकर्मी पर दोस्त की पत्नी से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप, मामला दर्ज
इनाम और गिरफ्तारी
पूरे संभाग के थानों में आरोपी का फोटो और स्केच भेजा गया था। सरगुजा पुलिस महानिरीक्षक ने 30 हजार रुपये और पुलिस अधीक्षक ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया गया था। शुक्रवार को एमसीबी पुलिस ने आरोपी को चिरमिरी से गिरफ्तार कर सरगुजा पुलिस को सूचना दी। सरगुजा पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को शुक्रवार को अंबिकापुर लाया जाएगा, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


