कोरबा – एसईसीएल गेवरा खदान में हादसों का दौर जारी है। कुछ दिनों पहले खदान में एक टेलर अनियंत्रित होकर पलट गई थी जिसमें चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं आज सुबह एक और घटना हो गई है जिसमें एक टीजी लगी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई लेकिन एक बार फिर SECL खदान अंदर सुरक्षा में लापरवाही से दुर्घटना होने की बात कही जा रही है।
घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलें आग की चपेट में, लाखों का नुकसान
आपको बता दे कोरबा जिले को कोयलांचल नगरी के तर्ज पर भी जाना जाता है। यहां संचालित SECL की खदानों में भारी वाहनों का बड़ी संख्या में परिचालन प्रतिदिन होता रहता है, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि खदानों में सड़कों की बेहतर व्यवस्था पर SECL प्रबंधन ध्यान नहीं दे रही है जिसके कारण लगातार हादसे हो रहे हैं।
देश के प्रमुख नेता एक मंच पर: 28-30 नवंबर को नवा रायपुर में DG Conference का आयोजन
कुछ दिनों पहले ही गेवरा माइंस में एक टेलर भी अनियंत्रित होकर पलट गई थी जिसमें ड्राइवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं एक बार फिर गेवरा खदान अंदर हुए इस दुर्घटना ने खदान के अंदर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। सूत्रों की माने तो खदानों के अंदर सड़के दलदल की तरह बनी हुई है जिसके कारण कभी भी गाड़ियां पलट जाती हैं और हादसे हो रहे हैं। प्रबंधन द्वारा इन सड़कों की सुधार करने के लिए केवल खानापूर्ति की जाती है जिसके कारण इस तरह के हादसे हो रहे हैं।


