कोरबा की कोतवाली पुलिस ने एक युवक से मारपीट और उसे पर प्राण घातक हमला करने के मामले में अपराध दर्ज किया है। पुरानी बस्ती क्षेत्र के दो युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस के द्वारा इस प्रकरण में आगे की जांच पड़ताल के साथ कार्रवाई की जा रही है। कोरबा के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत यह घटना हुई जिसमें कोरबा निवासी 24 वर्षीय लकी दावड़ा नामक युवक को गले व सिर में गम्भीर चोटे आई। आरोपियों ने गाड़ी खड़ी करने की बात को लेकर पहले बहसबाजी की। फिर गाली-गलज करने के बाद लोहे की किसी चीज से हमला कर दिया।
कोरबा में दुकान-गोदाम पर छापा, 1500 कट्टी धान जप्त, सील बंदी की कार्रवाई
लकी ने बताया कि अपने रास्ते से जाने के दौरान वह एक जगह रुका और गाड़ी को पार्क किया। उसी समय दो युवक यहां पहुंचे और उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया। लकी ने बताया कि रेहान खान और उसके एक अन्य साथी एक्टिवा पर आ रहे थे वही वह भी एक्टिव पर सवार था सामने गाड़ी खड़ी हुई थी जिसे ओवरटेक करते हुए और उसने कहा कि तेरा बाप को रोड है क्या किनारे हट इसका विरोध करने पर वह सीधे उसके साथ लाभ घुसे और राड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिए। लोग आसपास तमासबिन बनकर कर देखते रहे लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की किसी तरह जान बचाकर वह वहां से भाग और इसके शिकायत कोतवाली थाना पुलिस से की जहां उसे मुलाइजा के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।
3 दिसंबर 2025 राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किस राशि की बदलेगी किस्मत


