बिलासपुर : सनकी युवक ने खुद का गला रेत कर सुसाइड कर लिया। उसकी लाश घर की पहली मंजिल पर बंद कमरे में मिली है। गला काटने से पहले युवक ने अपने हाथ की नस भी काटी थी। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है। 14 अक्टूबर को उसकी लाश कमरे में मिली। बताया जा रहा है युवक सनकी किस्म का था।
मुख्यधारा में लौटे नक्सली, 50 लाख के इनामी भूपति समेत 27 ने किया आत्मसमर्पण
वह सिलाई मशीन चलाता था लेकिन महीने भर पहले उसने काम छोड़ दिया था। गांव में उसका एक भाई रहता है। पिछले कुछ समय से वो गांव जाने की जिद भी कर रहा था। फिलहाल खुदकुशी का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने उपसरपंच को दी जान से मारने की धमकी, घर पर चिपकाया पर्चा
टीआई प्रदीप आर्या ने बताया कि मूलत: जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम करौद निवासी रोहित जलतारे (36) उसलापुर के वसुंधरा नगर में रहता था। उसके साथ बड़ा भाई-भाभी और उसकी मां भी रहती थी। रोहित नेहरू नगर स्थित एक दुकान में सिलाई मशीन चलाता था। महीने भर पहले उसने काम छोड़ दिया था।
अनवर ढेबर की पैरोल बढ़ी, घर पर सुरक्षा का पहरा और आने-जाने वालों पर नजर
बताया जा रहा है कि मंगलवार (14 अक्टूबर) को दोपहर वो नीचे कमरे में सो रहा था। तभी करीब 2.30 बजे उसकी मां ने उसे उठाया, जिसके बाद वो उठकर ऊपर मंजिल के कमरे में चला गया। इस दौरान उसने अंदर से कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। घरवाले नीचे थे, इसलिए किसी ने ध्यान नहीं दिया कि वो क्या कर रहा है।


