मथुरा। थाना मांट क्षेत्र के मांट-राया मार्ग पर शुक्रवार को एक भीषण हादसा हुआ। एक कार पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया, जिससे कार में आग लग गई और उसमें सवार युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, मृतक युवक खेत में तार लेकर पहुंचा था। इसी दौरान उच्च वोल्टेज वाला तार अचानक गिरा और कार में लगने लगी। आग इतनी तेज थी कि युवक कार से बाहर नहीं निकल पाया और उसकी मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, मृतक का पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि हादसे की वजह का पता लगाने और भविष्य में सुरक्षा इंतजामों को सुदृढ़ करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।


