इथियोपिया का हेली गुब्बी ज्वालामुखी 12 हजार साल बाद रविवार को फट गया। इस विस्फोट से उठने वाली राख और सल्फर डाइऑक्साइड करीब 15 किमी ऊंचाई तक पहुंच गई। यह लाल सागर पार करते हुए यमन और ओमान तक फैल गई।
सोमवार रात करीब 11 बजे यह राख इथियोपिया से 4300 किमी दूर भारत के राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली-एनसीआर और पंजाब तक फैल गई।
छत्तीसगढ़: फुटबॉल वॉर्मअप के दौरान 14 साल के बच्चे की अचानक मौत, हार्ट अटैक की आशंका
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि राख के बादल मंगलवार शाम 7:30 बजे तक भारत से साफ हो जाएंगे और चीन की ओर बढ़ जाएंगे।
इस गुबार की वजह से एअर इंडिया ने अपनी 11 उड़ानें रद्द कर दी थीं। एक्सपर्ट्स ने बताया था कि इस गुबार की ऊंचाई इतनी ज्यादा थी कि आम लोगों की जिंदगी पर इसका असर काफी कम हुआ।


