कोरबा – जिले के बांकी थाना क्षेत्र से सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की खबर सुनते ही लोगों की भीड़ लग गई। पूरी घटना बांकी मोगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भैरव ताल शराब दुकान के सामने की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि मृतक शांति नगर का रहने वाला था। घटना की सूचना संबंधित थाने को दे दी गई है। आगे की कार्रवाई जारी है।


