रायगढ़ : छत्तीसगढ़ में एक दर्दनाक हादसे में आरक्षक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के पुलिस बल में पदस्थ एक आरक्षक की हादसे में मौत की खबर से महकमें में हड़कंप मच गया है। मृत आरक्षक का नाम सुजीत मिंज बताया जा रहा है। आरक्षक सुजीत रायगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ था।
बताया जा रहा है कि, रेलवे पटरी पार करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उस समय उन्होंने हाफ पैंट और टी-शर्ट पहन रखी थी, जिससे यह और भी रहस्यमय हो जाता है कि वे किस उद्देश्य से घर से निकले थे। इसके बाद पूरी रात उनका कोई पता नहीं चल पाया।
छत्तीसगढ़ में 4.72 करोड़ का कंप्यूटर घोटाला, तीन आरोपियों के खिलाफ 1700 पन्नों का चालान तैयार
अगली सुबह परिजनों को जीआरपी से सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक के पास एक शव बरामद हुआ है। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान सुजीत मिंज के रूप में की। इस खबर के बाद परिवार में मातम पसर गया। फिलहाल सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। हादसा किन वजहों से हुआ इसकी जाँच की जा रही है। दूसरी तरफ कॉन्स्टेबल के मौत से उनके साथियों में शोक की लहार दौड़ गई है।


