रायगढ़ : जिले की सभी तहसीलों में जनसमस्या शिविर लगाए जाएंगे। इसमें मांग, शिकायत सहित अन्य प्रकरण सीधे जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के समक्ष प्रस्तुत किए जा सकेंगे। इनका निराकरण किया जाएगा। इसकी शुरुआत शुक्रवार से कापू से हो रही है।
छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई – भुट्टे के खेत में अफीम की खेती पकड़ी, एक गिरफ्तार
इसके बाद जिले की अन्य सभी तहसीलों में भी यह शिविर आयोजित किए जाएंगे। अक्सर दूर-दराज के ग्रामीणों की कई समस्याएं होती हैं, लेकिन किसी कारण उनका निराकरण नहीं हो पाता।
छत्तीसगढ़ पुलिस के DSP ने UPSC में हासिल की बड़ी सफलता, बनेंगे IAS
ऐसे में लोगों की समस्याओं और मांगों के समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन “प्रशासन पहुंचेगा जनता के द्वार” अभियान के तहत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर शुरू कर रहा है। इसकी शुरुआत शुक्रवार को धरमजयगढ़ ब्लॉक के तहसील मुख्यालय परिसर कापू में होगी। शिविर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान आमजन अपनी मांग, शिकायत, आवेदन सहित अन्य आवश्यक प्रकरण सीधे जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे।


