जांजगीर चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा में बस स्टैंड के पास स्थित राजू इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में आग लग गई है। शॉर्ट सर्किट से लगी इस आग में लाखों रुपए का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
कोरबा: युवक की बाइक चोरी, पीछा कर आरोपी गिरफ्तार – चाकू और 14 चाबियां जब्त
सूचना मिलते ही बलौदा थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा अपने दल बल के साथ साथ ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची है और बुझाने का प्रयास जारी। खबर लिखे जाने तक मौके पर सैकड़ो की संख्या में नगरवासी की भीड़ जुटी हुई है।
खदान में हुई मौत: कोयला चोरी करने गया युवक गिरा 170 फीट गहरी खाई में


