कोरबा : करतला थाना क्षेत्र के सेंद्रीपाली गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। प्रेम संबंध में विवाद के चलते 19 वर्षीय युवती कृष्णो कुमारी ने जहर सेवन कर अपनी जान दे दी। सोमवार को इलाज के दौरान जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसकी मौत हो गई। कृष्णो कुमारी साधराम और केवरा बाई की बेटी थी। उनका परिवार करतला थाना क्षेत्र के सेंद्रीपाली गांव में रहता है। कृष्णो श्रीराम गांव में अपनी बड़ी दीदी और जीजा के साथ रहती थी। वहां जीवन निवासी रोशन कुमार का आना-जाना था।
तेज रफ्तार का कहर: कोरबा में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-सीमेंट गाड़ी टकराई, चालक झुलसा
दोनों की दोस्ती मोबाइल से शुरू हुई और धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। रोशन युवती को अपनी प्रेमिका बनाकर इधर-उधर घूमता था। उसने कृष्णो से शादी करने का वादा भी किया था। यह बात रोशन के परिवार वालों को भी पता थी। जब कृष्णो ने शादी के लिए रोशन पर दबाव बनाया, तो युवक और उसके घर वालों ने साफ इन्कार कर दिया। इस इन्कार से परेशान होकर कृष्णो ने जहर खा लिया। मृतिका के पिता साधराम ने बताया कि उनकी बेटी श्रीराम गांव से लगे जंगल में जहर सेवन कर पड़ी हुई थी। तबीयत अधिक खराब होने पर उसने फोन कर परिजनों को जानकारी दी। परिजन उसे तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
अग्निवीर भर्ती 2027: ऑनलाइन पंजीकरण हुआ शुरू, इस तारीख तक करें आवेदन
जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने इस मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है।


