कोरबा : जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरदीबाजार थाना क्षेत्र के कटकीडबरी गांव में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 52 वर्षीय ग्रामीण नरेंद्र कंवर की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, नरेंद्र कंवर सुबह अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित नाले में नहाने के लिए निकले थे।
जैसे ही वह सड़क पार कर रहे थे, सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नरेंद्र कंवर सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें सड़क से उठाया और उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को पहले हरदीबाजार स्थित एक निजी अस्पताल ले गए।
सीजी न्यूज: पटाखे की चपेट में आने से बच्चा झुलसा, – CCTV में कैद हुआ हादसा
वहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि, मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही नरेंद्र कंवर ने दम तोड़ दिया।


