कोरबा : जिले के कटघोरा वनमंडल के एतमानगर रेंज के पचरा बीट में 53 हाथियों का दल विगत एक सप्ताह से डेरा डाला हुआ है। हाथियों का दल दिनभर जंगल में विश्राम करने के बाद रात में निकलता है और खेतों में पहुंचकर वहां पककर तैयार धान की फसल को चट कर दे रहा है।
कोरबा में खौफनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने ऑटो और कार को टक्कर मारी, राहगीर बाल-बाल बचे
हाथियों का उत्पात लगातार जारी रहने से क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में हैं। उन्हें यह डर सता रहा है कि अब तक खेतों में उत्पात मचाने वाला हाथी कहीं बस्ती में न घुस जाए तथा जान-माल को बड़ा नुकसान पहुंचा दे। हाथियों के उत्पात से सबसे ज्यादा पचरा गांव के लोग प्रभावित हैं। जिसके द्वारा वन विभाग से हाथियों से फसल की सुरक्षा की गुहार लगाई जा रही है लेकिन विभाग का अमला तमाम कोशिश करने के बावजूद उन्हें राहत नहीं दे पा रहा है और ग्रामीण नुकसानी सहने को मजबूर हैं।
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: भूपेश बघेल के बेटे पर ED की कार्रवाई, 61 करोड़ की संपत्ति कुर्क
ग्रामीणों को सबसे ज्यादा दुख तब हो रहा है जब हाथी उनकी खेतों में पहुंचकर तैयार फसलों को तहस-नहस कर दे रहे हैं, वो भी ऐसे समय में जब वे काफी मेहनत के बाद इसे तैयार किए हैं और खलिहान लाने की तैयारी में हैं। यहां के जंगल में हाथियों की मौजूदगी बारहों महीने बनी रहती है। हाथियों का दल कभी डिविजन के ऐतमानगर में डेरा डालता है तो कभी केंदई व पसान रेंज में। बीच-बीच में जटगा के जंगल भी पहुंच जाया करते हैं।


